{"_id":"685785d9d5f514f3bd068d71","slug":"chaos-in-agra-stones-pelted-on-electricity-and-police-team-12-injured-including-two-sub-inspectors-2025-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में बवाल...मीटर लगाने पर भड़के ग्रामीण, विद्युत टीम और पुलिस पर पथराव; दो दरोगा समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में बवाल...मीटर लगाने पर भड़के ग्रामीण, विद्युत टीम और पुलिस पर पथराव; दो दरोगा समेत 12 घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:56 AM IST
सार
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, टोरंट पावर की टीम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची। टीम कर्मी मीटर लगा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया।
विज्ञापन
मीटर लगाने पर हुआ बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहाबाद में बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को बमरौली कटारा के मदरा गांव गई विद्युत टीम और पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी। बवाल में दो दरोगा समेत करीब 12 लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा है।
Trending Videos
पुलिस ने भी बल प्रयोग किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बमरौली कटारा व आसपास गांव में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रहीं थीं। शनिवार को टोरंट व दक्षिणांचल की संयुक्त टीम पुलिस फोर्स के साथ मीटर लगाने पहुंची। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद बवाल बढ़ गया। बवाल में टोरंट टीम के प्रेम सिंह, धनवीर सिंह, मोहम्मद अमीन और पुलिस के उप निरीक्षक कुलदीप कुमार व करण सिंह घायल हो गए। इनके अलावा करीब 7 ग्रामीणों को चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टोरंट कर्मी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मदरा में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत पोल टॉप बॉक्स ग्रुप मीटर लगाने का काम चल रहा था। पहले भी दो बार टीम पुलिस के साथ गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने मीटर लगने नहीं दिया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, टोरंट पावर की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। टीम कर्मी मीटर लगा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया।
मीटर लगाने पर भड़क उठे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
100 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर
मामले में दक्षिणांचल कर्मी ने थाना बमरौली कटारा में 100 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस ने घायल उप निरीक्षक और टोरंट कर्मियों को मेडिकल के लिए भेजा है। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत व अराजनैतिक के पदाधिकारी भी गांव में पहुंच गए।

ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपभोक्ताओं से वसूला जाना था खर्च
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ग्रुप मीटर लगाए जाने का खर्चा उपभोक्ताओं से वसूल किया जाना था। जिसे लेकर टोरंट अधिकारियों और पुलिस से बातचीत की जा रही थी। रविवार का दिन तय हुआ था। फिर भी टीम शनिवार को आकर ही जबरन मीटर लगाने लगी। विरोध पर पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।