सब्सक्राइब करें

ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
cheating in love girl friend after giving poison to lover said if nothing happens then hang yourself
आरोपी प्रेमिका व मृतक का फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्यार में धोखे की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे जानने के बाद मोहब्बत के अंजाम से आप भी डर उठेंगे। ऐसी कई घटनाएं सुनीं होंगी जिसमें प्रेम दीवाने या तो मौत के घाट उतार दिए जा रहे हैं, या फिर खुदकुशी के लिए मजबूर किए जाते हैं। लेकिन ये कहानी है प्रेमिका के धोखे की...

कॉल रिकॉर्डिंग से सामने आई ये सच्चाई

हाथरस के अंकित पुंडीर को प्यार में दर्दनाक मौत मिली। मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने तीन कॉल रिकॉर्डिंग आई हैं। एक में जहर देने के बाद प्रेमिका ने अंकित पुंडीर को कॉल किया। शायद वह जानना चाहती थी कि अंकित मर चुका है या नहीं। जब वह मौत के करीब पहुंचा उस दौरान भी पुष्टि करने के लिए फोन किया। लंबी सांसों के साथ बातचीत हुई। प्रेमिका बोली, इसके बाद भी जिंदा बच जाओ तो फांसी लगा लेना...गुडबाय।

Trending Videos
cheating in love girl friend after giving poison to lover said if nothing happens then hang yourself
आरोपी प्रेमिका व मृतक का एक साथ फोटो - फोटो : अमर उजाला

फोन करके बुलाया था अंकित 

जिला हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव डंडेशरी निवासी अंकित (22) की मौत 17 मार्च की सुबह मैनपुरी में हुई थी। उसकी प्रेमिका चित्रा ने हरियाणा से फोन करके अंकित को एटा बुलाया था। इसमें दोनों की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई हैं। एक कॉल की बातचीत के अनुसार अंकित को जहर दे दिया और वह अंतिम सांसें गिन रहा था। तब चित्रा ने कॉल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
cheating in love girl friend after giving poison to lover said if nothing happens then hang yourself
आरोपी प्रेमिका व मृतक का फोटो - फोटो : अमर उजाला

ले रहा था लंबी सांसें 

कॉल को रिसीव करने के बाद अंकित लंबी सांसें ले रहा है और हांफती आवाज में हैलो-हैलो, बोलो। तब काफी देर बाद चित्रा जबाव देती है और कहती है कि कुछ न हो तो फांसी लगा लेना, गुडबाय। अंकित कहता है ओके, और कुछ खिलाना हो वो भी खिला दो। तब चित्रा कहती है बस ऐसे ही जान दे देना।
cheating in love girl friend after giving poison to lover said if nothing happens then hang yourself
मृतक अंकित - फोटो : अमर उजाला

छाती ठोंक कर आना और पीटना भी

एक अन्य कॉल रिकॉर्डिंग में प्रेमिका अंकित को आने के लिए दबाव बनाती है। तब अंकित 16 मार्च को आने की बात कहता है। इसमें तमाम ऐसे शब्द कहे गए हैं, जिससे साबित हो रहा है कि चित्रा ने पहले से ही हत्या की पूरी योजना बना ली थी। इसमें प्रेमिका कहती है कि छाती ठोंक कर आना और छाती को पीटना भी। अंकित समझने का प्रयास करता है तो चित्रा बात को घुमा देती है। उसे बुलाने के लिए शाम का समय दिया जाता है।
विज्ञापन
cheating in love girl friend after giving poison to lover said if nothing happens then hang yourself
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

यह था मामला

मृतक के चचेरे भाई शैलेश ने चित्रा, इसके पति हेमंत निवासी गांव बनैल थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर और भाई अमित व सनी निवासी नारायण नगर एटा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। बताया कि चित्रा और अंकित में प्रेम संबंध थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन चित्रा के परिजन तैयार नहीं थे और उन्होंने उसकी शादी बुलंदशहर में कर दी। लेकिन चित्रा के भाई अंकित से रंजिश मान बैठे थे। 12 मार्च को चित्रा से फोन कराया। 16 मार्च को नारायण नगर में उसे जहर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed