{"_id":"641d54c06cb2eb9ae00a0fa8","slug":"crocodile-dragged-young-man-into-ganga-river-in-kasganj-2023-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक मंजर: युवक को मुंह में दबाकर नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, बेबस लोग देखते रहे, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक मंजर: युवक को मुंह में दबाकर नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, बेबस लोग देखते रहे, दर्दनाक मौत
Fri, 24 Mar 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ और किनारे जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पटियाली तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे पशु चराने गए युवक को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। बताया गया कि युवक भैंस चराते समय वह नदी किनारे सोते के पास पानी निकालने के लिए गड्ढा बनाने लगा। उसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला बोला और जबड़ों में जकड़ लिया। हमले के दौरान युवक छटपटाता रहा, लेकिन बच नहीं सका। मगरमच्छ युवक को नदी मे खींच ले गया। पशु चरा रहे अन्य लोगों ने बताया कि खूंखार के सामने बेबस थे, कुछ भी नहीं कर सके।
नदी किनारे लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यहां की है घटना
पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला हंसी निवासी श्यामलाल पुत्र नत्थू रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार को अपने पशु चरा रहा था। अपराह्न तीन बजे उसने खाना खाया। इसके बाद वह गंगा नदी के किनारे पहुंचकर गंगा के सोते के पास पानी निकालने के लिए गड्ढा बनाने लगा। इसी दौरान पीछे से सोता से निकलकर मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया और और उसे सोते में खींचकर लेकर निगल गया।
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
मची अफरा-तफरी
पशु चरा रहे अन्य लोग गांव के पप्पू एवं केशव ने बताया कि ग्रामीण को मगरमच्छ ने हमला करके निगल लिया है। यह सूचना नगला हंसी पहुंची तो तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सोते में ग्रामीण की तलाश की गई, लेकिन अधिक पानी होने के कारण एवं मगरमच्छ होने के कारण कोई सर्च ऑपरेशन नहीं चल सका। सायं 6 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने की कवायद शुरू हुई, लेकिन रात होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के घर पहुंचे गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह मिली लाश
वहीं आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान श्यामलाल का खून से लथपथ शव मिल गया। युवक के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विलाप करती मां
- फोटो : अमर उजाला