{"_id":"641d4428adccff54d308ba18","slug":"rishabh-death-remains-a-mystery-even-after-a-year-in-agra-up-news-2023-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनसुलझा रहस्य: कैसे हुई थी छात्र ऋषभ की मौत, बीता एक साल और खड़े हैं कई सवाल; हॉस्टल में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनसुलझा रहस्य: कैसे हुई थी छात्र ऋषभ की मौत, बीता एक साल और खड़े हैं कई सवाल; हॉस्टल में मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के अधीक्षक से बात करते पुलिस अधिकारी और छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के 12वीं के छात्र ऋषभ मिठास की मौत को बृहस्पतिवार को 12 महीने हो गए। पुलिस मौत के रहस्य को सुलझा नहीं सकी है। मां और पिता ने कहा कि बेटे की हत्या हुई थी। पुलिस ने सात मिनट में ही घटना को आत्महत्या दर्शा दिया। क्राइम सीन दोहराया गया। इसमें हत्या की तरफ इशारा किया गया। इसके बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
Trending Videos
छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजन ने एडीजी जोन राजीव कृष्ण से शिकायत की। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। चार मई 2022 को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने क्राइम सीन दोहराया। ऋषभ की लंबाई और वजन के बराबर का पुतला तीसरी मंजिल से गिराकर देखा गया। ऐसा दो बार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की मौत के बेसुध हुए पिता
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के ये हैं साक्ष्य
- घटनास्थल पर दो व्यक्तियों के होने के सुबूत हैं। हाॅस्टल के सीढि़यों पर ऋषभ के नीचे उतरने के जूते के निशान मौजूद थे। सीढि़यों पर दूसरे तरह के जूते के निशान थे।- जिस व्यक्ति ने दरवाजा तोड़ा, उसके जूते के निशान दूसरे वाले से मिलते थे।
- ऋषभ सीसीटीवी कैमरे में कैंपस की दीवार फांदकर आता दिखा। इसी रास्ते से कैंपस के अन्य छात्र भी आए थे। यह आम रास्ता हो गया था।
- पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- घटना के समय एक और छात्र नजर आया। उससे पूछताछ के नाम पर खानापूरी की गई।
ऋषभ की मौत के बाद इमरजेंसी में पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
- सीढ़ियों पर भिन्न प्रकार के जूतों के निशान, जिसकी पुलिस ने आज तक जांच नहीं की।
- जिस कमरे की गैलरी में बैग मिला या दर्शाया गया, उस कमरे के ताले को पहले तोड़ा गया। टूटा हुआ ताला भी कमरे के पास मिला। दरवाजे को पैर मारकर खोला गया। दरवाजे पर जूते के निशान थे।
- टंकी की तरफ अन्य छात्र भी उसी प्रकार देखते हैं, जिस प्रकार घटना वाले दिन ऋषभ ने देखा था।
- समाज कल्याण विभाग के परिसर में गार्ड के होने पर भी बिना रोकटोक बाहरी छात्र आते हैं।
- घटना वाले दिन लाल टोपी में एक संदिग्ध नजर आया था। बाद में वो हेलमेट लेकर निकलता है।
- जिस कमरे की गैलरी में बैग मिला या दर्शाया गया, उस कमरे के ताले को पहले तोड़ा गया। टूटा हुआ ताला भी कमरे के पास मिला। दरवाजे को पैर मारकर खोला गया। दरवाजे पर जूते के निशान थे।
- टंकी की तरफ अन्य छात्र भी उसी प्रकार देखते हैं, जिस प्रकार घटना वाले दिन ऋषभ ने देखा था।
- समाज कल्याण विभाग के परिसर में गार्ड के होने पर भी बिना रोकटोक बाहरी छात्र आते हैं।
- घटना वाले दिन लाल टोपी में एक संदिग्ध नजर आया था। बाद में वो हेलमेट लेकर निकलता है।
विज्ञापन
छात्र ऋषभ का इस जगह मिला शव
- फोटो : अमर उजाला