फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी लहर से कैसे लड़ेंगे: उपकरण मिलने में देरी से आगरा में 11 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट अधूरे

Sun, 13 Jun 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Jun 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Third Wave: 11 Oxygen Plant Works Incomplete Due To Get Equipment
एसएन मेडिकल कॉलेज के टैंक में भरी गई ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला

तीसरी लहर से बचाव की तैयारी में आठ निजी व नौ सरकारी समेत कुल 17 अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा की बात कही जा रही थी। लेकिन जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज, मानसिक संस्थान और चार स्वास्थ्य केंद्र समेत 11 अस्पतालों में दूसरी लहर खत्म होने के एक महीने बाद भी ऑक्सीजन प्लांट अधूरे पड़े हुए हैं। कहीं पाइपलाइन नहीं बिछी तो कहीं सिविल व बिजली के काम अधूरे हैं। कहीं प्लांट में लगने वालेउपकरण मिलने में देर हो रही हैं, तो कई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सके हैं। जिला प्रशासन दावा कर रहा है कि जुलाई तक जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, एसएन में नए प्लांट से मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो जाएगी। जिले में हवा से ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग के दो प्लांट हैं। छह निजी अस्पतालों ने स्वयं के खर्चे पर प्लांट लगाए हैं। इनके अलावा 11 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

Corona Virus Third Wave: 11 Oxygen Plant Works Incomplete Due To Get Equipment
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट के लिए देहरादून से उपकरण आने हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में दो प्लांट अधूरे हैं। इमरजेंसी में स्थापित किए जा रहे प्लांट के सिविल एवं बिजली कार्य चल रहे हैं। पीएम केयर फंड से बन रहे दूसरे प्लांट में बंगलूरू से उपकरण आने हैं। मानसिक संस्थान में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली अहीर, सैंया और खंदोली सीएचसी समेत सात प्लांट से जुलाई में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो सकती है। 
Corona Virus Third Wave: 11 Oxygen Plant Works Incomplete Due To Get Equipment
ऑक्सीजन प्लांट में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हवा से बन रही 25 टन ऑक्सीजन
सिकंदरा स्थित प्लांट से 10 मीट्रिक टन और टेढ़ी बगिया प्लांट से 15 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की रीफिलिंग हवा से हो रही है। दोनों प्लांट क्रियाशील हैं। दूसरी लहर में इन्हीं दो प्लांट ने मरीजों की जान बचाई थी। दोनों प्लांट से करीब 2500 सिलिंडर की रीफिलिंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus Third Wave: 11 Oxygen Plant Works Incomplete Due To Get Equipment
ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा करने वाली टीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छह निजी अस्पतालों में भी सुविधा
कोविड हॉस्पिटल की सूची में शामिल छह निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट चालू हैं। जिला महिला चिकित्सालय में निजी कंपनी से सीएसआर फंड से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Corona Virus Third Wave: 11 Oxygen Plant Works Incomplete Due To Get Equipment
मंडलायुक्त अमित कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सभी जगह बढ़ी है डिमांड
ऑक्सीजन प्लांट सभी जगह बन रहे हैं। इसलिए उपकरण की डिमांड अधिक है। उपकरण मिलने में कुछ देर हो रही है। अन्य कार्य जल्द पूर्ण हो जाएंगे। - अमित गुप्ता, मंडलायुक्त

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed