फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में कोरोना: रेलवे के 28 आइसोलेशन कोच फिर तैयार, 560 मरीजों को किया जा सकता है भर्ती

Sat, 08 May 2021 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus news: 28 isolation coaches of railway ready at agra cantt railway station
ट्रेन की बोगी को बनाया गया आइसोलेशन कोच - फोटो : अमर उजाला

आगरा रेल मंडल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 28 आइसोलेशन कोचों को फिर से तैयार कर दिया गया है। एक साल से बंद रहने के कारण इनमें 8-10 कोच की खिड़कियों के टेप उखड़ गए थे। साफ सफाई नहीं हुई थी। ड्रिप वगैरह चढ़ाने के लिए भी उपकरण लगाए गए हैं। आगरा रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन के मांगने पर कोच उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इन कोचों में 560 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।

coronavirus news: 28 isolation coaches of railway ready at agra cantt railway station
ट्रेन का आइसोलेशन कोच - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की शुरुआत के बाद संक्रमण के मामले बढ़ने पर रेलवे ने सभी मंडलों में ट्रेनों के पुराने कोचों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में तब्दील किया था। कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम ने आगरा में भी 28 कोच तैयार किए थे। अप्रैल से शुरू हुई संक्रमण की दूसरी लहर में मरीजों की तादाद बढ़ने पर अब तक 17 स्टेशनों पर 298 कोच तैनात किए जा चुके हैं। इनमें मरीजों का भर्ती  किया गया है।  
coronavirus news: 28 isolation coaches of railway ready at agra cantt railway station
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में असोम के गुवाहाटी में 21, सिल्चर के पास बदरपुर में 20 कोच लगाए गए हैं। गुजरात के साबरमती व चंडोलोडिया, नागालैंड के दीमापुर में भी कोच उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद आगरा मंडल में भी इन कोचों में साफ सफाई, टेपिंग आदि करके दोबारा से तैयार कर दिया गया है। एक कोच में 20 मरीजों आइसोलेट किए जा सकते हैं। वाराणसी, भदोई जिलों में 10-10 कोच तैनात भी किए हैं, हालांकि इनका उपयोग अभी वहां के प्रशासन ने नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus news: 28 isolation coaches of railway ready at agra cantt railway station
आगरा: आइसोलेशन कोच में जम गई थी धूल - फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन के यार्ड में एक साल से धूल जमे खड़े थे
आगरा रेल मंडल के आगरा कैंट स्टेशन के यार्ड में बगैर उपयोग में लाए गए इन कोचों पर धूल जम गई थीं। हर कोच को तैयार करने में करीब डेढ़ लाख की लागत आई थी, मगर इनका उपयोग नहीं हो सका था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। इस बार संक्रमण के फैलाव के बाद देश के कई हिस्सों में इन कोचों का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
coronavirus news: 28 isolation coaches of railway ready at agra cantt railway station
आगरा: आइसोलेशन कोच - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मामला
पिछले साल भी रेलवे ने आइसोलेशन कोच तैयार कराए थे, जिनका उपयोग नहीं हो पाया था। यार्ड में खड़े-खड़े ये बदहाल हो गए थे। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed