सब्सक्राइब करें

न कोरोना का डर, न नियमों का असर: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
COVID Guidelines Violated Due To Huge Crowd Of Devotees At Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मरीजों की मौतों से मचे हाहाकार को अभी ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा है कि लोग फिर से संक्रमण से बचाव को लेकर बेपरवाह हो गए हैं। संभावित तीसरी लहर से भी बेखबर हैं। इनकी बानगी तीर्थनगरी वृंदावन में देखने को मिल रही है, जहां श्री बांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चिंताजनक बात यह है कि यहां लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी श्री बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के बाहर दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई। कतारों में खड़े लोग दो गज की दूरी का पालन करना भूल गए। भीड़ का दबाव इस कदर था कि लोग एक दूसरे के सहारे खड़े थे। कई लोगों ने मुंह पर मास्क भी नहीं लगाया था। 

Trending Videos
COVID Guidelines Violated Due To Huge Crowd Of Devotees At Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
साप्ताहिक बंदी के कारण मथुरा और वृंदावन के मंदिरों के पट शनिवार और रविवार को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहते थे। लेकिन 19 जून को शासन की ओर से कंटेनमेंट जोन छोड़कर सभी धर्मस्थल सप्ताह के सभी दिन खोलने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके तहत मथुरा और वृंदावन में धर्मस्थलों को शनिवार और रविवार को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
COVID Guidelines Violated Due To Huge Crowd Of Devotees At Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों बाद साप्ताहांत पर श्री बांकेबिहारी मंदिर के पट खुले तो भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी दर्शनार्थियों की कतारों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी बहुतायत में नजर आए। लापरवाही का आलम यह था कि बड़ों के साथ आए बच्चों को भी मास्क नहीं पहनाया था। 
COVID Guidelines Violated Due To Huge Crowd Of Devotees At Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के बाहर जो मारामारी की स्थिति थी, कुछ ऐसे ही हालात मंदिर परिसर में भी दिखाई दिए। भीड़ का दबाव मंदिर परिसर में साफ नजर आया। श्री बांकेबिहारी के दर्शनार्थियों द्वारा कोविड के नियमों की अनदेखी जाहिर कर रही थी कि लोगों को चंद दिन पहले की स्थिति याद नहीं रही है।
विज्ञापन
COVID Guidelines Violated Due To Huge Crowd Of Devotees At Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार और रविवार को भले ही मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, लेकिन बाजार अभी भी बंद हैं। वृंदावन में दर्शन करने आए श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के बाद खाने-पीने और अन्य सामान की खरीददारी के लिए परेशान नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed