{"_id":"60d8ac4f8ebc3e34182a887c","slug":"nutan-thakur-demands-fir-against-bjp-leaders-for-violating-section-144-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नूतन ठाकुर का सवाल: प्रदर्शन पर पांच हिंदूवादियों को जेल, भाजपा नेताओं के लिए अलग कानून क्यों ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूतन ठाकुर का सवाल: प्रदर्शन पर पांच हिंदूवादियों को जेल, भाजपा नेताओं के लिए अलग कानून क्यों ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:52 AM IST
सार
नूतन ठाकुर ने आगरा के देहतोरा स्थित मंदिर विवाद में प्रदर्शन करने पर जेल भेजे गए अखिल भारत हिंदू महासभा के पांच पदाधिकारियों का हवाला देते हुए भाजपा नेताओं पर धारा 144 के उल्लंघन में एफआईआर की मांग की है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन की तस्वीर 22 जून की है, भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया के नामांकन की तस्वीर 26 जून की है।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने आगरा के भाजपा नेताओं पर धारा 144 के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मंजू भदौरिया के नामांकन के दौरान शनिवार को कलक्ट्रेट में भाजपा नेताओं पर धारा 144 उल्लंघन किया गया।
डॉ. नूतन ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शनिवार को भेजे पत्र में कहा है भाजपा के सांसद, विधायक व अन्य नेताओं समेत 200 लोग कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद थे। मीडिया में बिना मास्क पहने फोटो प्रकाशित हुए हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा कि 22 जून को कलक्ट्रेट में पांच हिंदूवादियों ने प्रदर्शन किया था। उन्हें धारा 144 के उल्लंघन में तत्काल पुलिस ने जेल भेज दिया। फिर भाजपा नेताओं के लिए नियम अलग क्यों हैं ?
आगरा: भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया के नामांकन के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर 2 बजे भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने कलक्ट्र्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन किया था। डीजीपी को भेजे पत्र में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर पर मास्क नहीं पहनने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से हुई नोंकझोक
- फोटो : अमर उजाला
पांच लोगों को भेजा था जेल
आगरा के देहतोरा स्थित मंदिर विवाद में अखिल भारत हिंदू महासभा के पांच पदाधिकारियों ने उनके ऊपर दर्ज मुकदमों को हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में 22 जून को एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।
4 of 5
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपने ऊपर डाला था केरोसिन
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी अपने साथ मिट्टी का तेल लेकर पहुंचे पदाधिकारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
पति अमिताभ ठाकुर के साथ डॉ. नूतन ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
सवाल- अलग कानून क्यों ?
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने भाजपा नेताओं और हिंदूवादियों के मामले में कहा कि देश में अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते। इस कृत्य में समान कानून लागू होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।