{"_id":"63afe51e42bb3e66587a7396","slug":"croud-of-krishana-devotees-reached-at-banke-bihari-mandir-vrindavan-mathura-for-new-year-2023-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2023: ठाकुरजी का दीदार करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2023: ठाकुरजी का दीदार करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस हुए फुल
Sat, 31 Dec 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृंदावन में साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को ठा. श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। नववर्ष पर विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बांकेबिहारी मंदिर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर जहां रंग बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है, वहीं ठाकुरजी को नयनाभिराम पोशाक धारण कराई जाएगी। इस्कॉन मंदिर बदले स्वरूप में नजर आएगा। शनिवार को ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर भक्तों से भरा रहा।
भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
25 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
पिछले सालों में देखें तो पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में 2021 में ब्रज में 18 लाख श्रद्धालु आए थे। इस वर्ष यह आंकड़ा 25 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है। कोरोना के पीक वर्ष 2020 में भी ब्रज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 91 लाख 26 हजार 481 रही। इनमें 23 हजार 481 विदेशी श्रद्धालु थे।
भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु मित्र करेंगे भक्तों को गाइड
नएवर्ष के अवसर पर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने हर तिराहा चौराहा पर श्रद्धालु मित्र तैनात किए हैं। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि श्रद्धालु मित्रों से बाहर से आने वाले भक्तों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालु मित्र एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हुए युवा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे फैसिलिटी सेंटर
31 दिसंबर और 1 जनवरी को वृंदावन में होने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर के पास अस्थाई फैसिलिटी सेंटर बनाने जा रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि वीआईपी पार्किंग और विद्यापीठ चौराहे के समीप झुनझुन वाला कोठी में यह सेंटर बनाए जा रहे हैं। यहां लोगों के बैठने के लिए कुर्सी, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
इस्कान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो