{"_id":"621d9f527aa38e3dcc28d265","slug":"devotees-perform-jalabhishek-in-shiv-temples-of-agra-mathura-and-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2022: ब्रज में बम-बम भोले की गूंज, शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगीं भक्तों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2022: ब्रज में बम-बम भोले की गूंज, शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगीं भक्तों की कतारें
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
शिवालयों के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा-मथुरा समेत पूरे ब्रज में महाशिवरात्रि की धूम रही। मंगलवार तड़के से ही शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। हजारों कांवड़िये सोरोंजी से गंगाजल लेकर पहुंचे हैं। कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। आगरा में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ही सोमवार को भोले का दरबार सजाया गया। कैलाश महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और बल्केश्वर महादेव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाह के बटेश्वर में कांवड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने ब्रह्मलाल जी महाज का गंगाजल से जलाभिषेक किया। मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज के शिवालयों में भी भक्तों की कतारें लगी हैं। महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए।
इस साल महाशिवरात्रि पर मंगलवार को 120 साल बाद पंचग्रही योग बना। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब पांच ग्रह किसी एक ही राशि में एक साथ होते हैं तो इसे पंचग्रही योग कहा जाता है। साथ ही केदार व गजकेसरी योग बन रहे हैं, जोकि फलदायी हैं।
Trending Videos
2 of 6
आगरा में राजेश्वर महादेव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय और शिवशरण पाराशर ने बताया कि मकर राशि में मंगल, शनि, बुध, शुक्र और चंद्रमा की उपस्थिति में बनने वाला यह योग सभी के लिए सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बढाने वाला सिद्ध होगा। 120 साल बाद बन रहे ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग में की गई भगवान शिव की पूजा शत्रुओं को नाश कर, भक्तों को चारों ओर प्रसिद्धि दिलाने वाली होगी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि मंगलवार को सुबह 3 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर बुधवार को सुबह 10 तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
एटा के कैलाश मंदिर में दुग्धाभिषेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के मनकामेश्वर और भूतेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार तड़के से ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। एटा के ऐतिहासिक कैलाश मंदिर में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
4 of 6
मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के होली गेट स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर रंगेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा भूतेश्वर महादेव, पीपलेश्वर और गोकर्णनाथ महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
5 of 6
मैनपरी के श्री चांदेश्वर महाराज मंदिर में लगी भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के श्री चांदेश्वर महाराज मंदिर में मंगलवार तड़के से ही शिवभक्तों की कतार लग गई। सैकड़ों भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, बेर आदि पूजन सामग्री से महादेव की आराधना की। फिरोजाबाद में शिवभक्तों में उत्साह देखा गया। शिवालयों हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।