फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2021: खुशियों के दीप हुए रोशन, फूलों से महका घर का कोना, रंगीन झालरों में झिलमिलाई ताजनगरी, देखिए तस्वीरें

Fri, 05 Nov 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Diwali 202 Celebrations In Agra
आगरा में मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला

पांच दिनी दीपोत्सव के पर्व पर खुशियों के दीप घर-घर में जगमग हुए। सुप्रीम कोर्ट ने हरित पटाखों को चलाने की अनुमति दी तो ताजनगरी में जमकर आतिशबाजी हुई। बंदनवार से सजे घरों को रंगबिरंगी बिजली की झालरों के साथ रंगोली से सजाया गया। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीगणेश और महालक्ष्मी का पूजन किया गया। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरा शहर सज-धजकर तैयार था। शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार, शोरूम सतरंगी रोशनी से जगमग दिखे। हर कोना फूलों से महका। प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। कोरोना महामारी और डेंगू के डंक से निजात की प्रार्थना भी की गई। कान्हा की नगरी में दीपोत्सव पर्व की धूम रही। मुख्य मंदिरों में सजावट हुई। वहीं भक्तों ने मंदिरों में दीप दान किए। आस्था और उमंग के साथ खुशियों का पर्व मनाया।

Diwali 202 Celebrations In Agra
दिवाली पर दीप जलातीं महिला - फोटो : अमर उजाला

मान्यता
त्रेता युग में भगवान राम जब लंकापति रावण का वध कर अयोध्या लौटे तो उनके आगमन पर दीप जलाकर उनका स्वागत किया गया था और खुशियां मनाई गई थीं। इसी कारण प्रति वर्ष इस तिथि (कार्तिक अवामस्या) को दिवाली मनाई जाती है।
सुमन बृष्टि नभ संकुल भवन चले सुखकंद।
चढ़ी अटारिन्ह देखहिं नगर नारि नर बृंद॥  
भावार्थ : आनंदकन श्रीरामजी अपने महल को चले, आकाश फूलों की वृष्टि से छा गया, नगर के स्त्री-पुरुषों के समूह अटारियों पर चढ़कर उनके दर्शन कर रहे हैं।

Diwali 202 Celebrations In Agra
दिवाली पर जगमग हुए घर - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर 51 साल बाद बना दुर्लभ योग
दिवाली पर गुरुवार को चित्रा व स्वाति नक्षत्र के बीच लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रहा। इस बेला में प्रति और चतुस्पद का दुर्लभ योग 51 साल बाद बना। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय और शिवशरण पाराशर ने बताया कि गोधूलि बेला शाम 5:30 बजे से 8:15 बजे तक रही। रात्रि बेला में चित्रा स्वाति का संयोग, प्रीति और चतुस्पद योग निशीथ बेला में सिंह लग्न रात्रि 12:40 से 3 बजे के बीच का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 202 Celebrations In Agra
दिवाली पर जगमग हुए घर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में मनाया दीपोत्सव
रोशनी का त्योहार दिवाली इस बार बाजार में कुछ अलग ही अंदाज में मनाई गई। लोगों ने झालरों से सजावट तो की लेकिन मेड इन चाइना उत्पादों से किनारा कर लिया। मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिकल झालर, रंगीन बल्बों से बनी झालरों से शहर देर सायं से ही झिलमिला उठा। बाजार में खरीदारी करने वालों ने भी मेड इन चाइना आयटमों से दूरी बनाए रखी। वृंदावन में भी बाजारों में खासी रौनक रही। वृंदावन के बनखंडी, प्रताप बाजार, मथुरा दरवाजा, किशोरपुरा, गोपीनाथ बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की।

विज्ञापन
Diwali 202 Celebrations In Agra
दिवाली पर दीप जलाती युवती - फोटो : अमर उजाला

झालरों से सजे बड़े शोरूमों से लेकर छोटी दुकानों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर रंगीन बल्बों की झिलमिलाहट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आई। शहर के छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, कृष्णा नगर, भरतपुर गेट, जयसिंह पुरा में लोगों ने सामानों की खरीदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed