{"_id":"616300be8ebc3e05c44bac5b","slug":"documentary-to-be-made-on-shri-krishna-janmabhoomi-of-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, साक्ष्य के रूप में याचिकाकर्ता कोर्ट में करेंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, साक्ष्य के रूप में याचिकाकर्ता कोर्ट में करेंगे पेश
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कनाडा के भारत मार्ग चैनल के जरिए मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर अब तक करीब 5512 साल के इतिहास को समेटे एक डॉक्यूमेंट्री तैयार होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति अब इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए देश दुनिया के सनातन धर्म के लोगों के सामने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बार-बार हुए आक्रमण और निर्माण की गाथा को सामने रखेगी, ताकि अदालत में अपना पक्ष रखने के साथ लोगों के सामने भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास लाया जा सके। इसके लिए समिति ने कनाडा के भारत मार्ग चैनल के साथ करार किया है। तैयार डॉक्यूमेंटरी अदालत को साक्ष्य के रूप में सौंपी जाएगी।
वृंदावन में रविवार को इस्कॉन मंदिर के पास स्थित एक होटल में डॉक्यूमेंट्री के संबंध में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 5512 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के कारागार में जन्म लिया था। इसके बाद भगवान ने ब्रज में 12 वर्ष तक लीलाएं कीं और फिर द्वारिका में राज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर अब तक उनके जन्मस्थान पर कई बार आक्रमण हुए। जीर्ण-क्षीर्ण हो चुके भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को उनके प्रपौत्र बज्रनाभ ने बनवाया, तो इसके बाद 1017 में महमूद गजनवी ने भारत पर अपने 9वें आक्रमण में ध्वस्त कर दिया। इसके बाद दिल्ली के महाराजा विजयपाल सिंह देव ने इसे दोबारा बनवाया।
4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष के अनुसार 1488 श्रीकृष्ण जन्मस्थान को सिकंदर लोधी ने ध्वस्त कर दिया। 1669 में ओरछा नरेश वीर सिंह बुंदेला ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 1669 में औरंगजेब ने आक्रमण किया और श्रीकृष्ण जन्मस्थान को ध्वस्त कर दिया। वर्ष 1757 में मराठा सेनापति महाजी सिंधिया ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निर्माण करवाया, तब पोतरा कुंड भी बनवाया गया। इसके साथ ही 1945 में पंडित मदनमोहन मालवीय ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का सुंदरीकरण करवाया। इस इतिहास को डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।