{"_id":"61630ffb8ebc3ed0707df37f","slug":"denmark-pm-mette-frederiksen-visits-taj-mahal-with-her-husband-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क की पीएम ने किया ताज का दीदार: पति के साथ नजर आईं संजीदा, तस्वीरों में यादों को सहेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेनमार्क की पीएम ने किया ताज का दीदार: पति के साथ नजर आईं संजीदा, तस्वीरों में यादों को सहेजा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में पति के साथ डेनमार्क की प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने पति बो टेनबर्ग के संग रविवार को ताजमहल और आगरा किले का भ्रमण किया। एक घंटे के विजिट के दौरान उन्होंने ताजमहल के इतिहास के साथ वास्तुकला और पच्चीकारी में खासी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने संगमरमरी ख्वाब से ताज की खूबसूरती की भी तारीफ की। पति के साथ फोटोग्राफी करवाकर यादों को सहेजने में भी वे संजीदा नजर आईं।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री शनिवार रात को ही आगरा आ गईं। वह दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान एटीआर-72 से 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचीं। ताज पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास के सुईट में रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने रविवार सुबह सबसे पहले ताज का दीदार किया। इसके बाद आगरा किला देखा। इस दौरान ताजमहल और किला आम पर्यटकों के लिए बंद रहा।
Trending Videos
2 of 6
पति के साथ फोटो खिंचातीं डेनमार्क की पीएम
- फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन पति के साथ सुबह 9:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। फोरकोर्ट में उनका अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो सेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल में डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन
- फोटो : अमर उजाला
गाइड नितिन सिंह ने उन्हें मुगलों के इतिहास, बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल के निर्माण और औरंगजेब द्वारा शाहजहां को बंदी बनाकर रखने के इतिहास के बारे में बताया तो थोड़ी चौंकी और बंदी बनाने के बारे में पूछा। इस दौरान वह तल्लीनता से ताज के इतिहास को सुनती रहीं। ताज की पच्चीकारी और वास्तुकला को अद्भुत कहा तो कई बार उन्होंने ताज की खूबसूरती पर वेरी नाइस कहकर टिप्पणी की।
4 of 6
आगरा: डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने डायना बेंच पर खिंचाया फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की पीएम ने काले ताजमहल के बारे में भी सवाल पूछा। इस पर गाइड ने बताया कि काला ताज कपोल कल्पना ही है। करीब एक घंटे तक ताज की खूबसूरती में खोईं रहीं मेटे ने अपने पति के साथ फोटो खिंचाने में भी कोताही नहीं बरतीं। अपने कैमरे से भी फोटो कराए।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- बेहद खूबसूरत
- फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की प्रधानमंत्री ताज भ्रमण के दौरान स्मारक की खूबसूरती में खोई रहीं। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, यह जगह बेहद खूबसूरत है और सफेद संगमरमर का जादू है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।