फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: शराबी ने चाकू दिखाकर मदारी से छीना बंदर, जमीन पर पटक-पटककर तोड़ डाले पैर

Fri, 13 Sep 2019 04:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2019 04:45 PM IST
drunken man broken legs of monkey in mathura
बंदर को जमीन पर पटकता शराबी
मथुरा में एक शराबी की हैवानियत सामने आई है। यहां सड़क पर खेल दिखा रहे मदारी से शराबी ने बंदर छीन लिया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर लोग सन्न हो रह गए। शराबी ने बंदर को जमीन पर पटक-पटककर घायल कर दिया। घटना में बंदर के दोनों पैर टूट गए हैं। शराबी की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
drunken man broken legs of monkey in mathura
हाथ में चाकू लेकर बंदर और मदारी के पास बैठा शराबी (हरे रंग की टी-शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
घटना थाना कोसीकला क्षेत्र के गांव कांमर की है। यहां बुधवार को एक मदारी बंदर का खेल दिखा रहा था। गांव के कई लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच एक युवक वहां आया और मदारी के पास जाकर बैठ गया। 
drunken man broken legs of monkey in mathura
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवक शराब के नशे में धुत था। वो मदारी से बंदर मांगने लगा। मना करने पर उसने चाकू निकाल लिया। डर के कारण मदारी ने शराबी को बंदर दे दिया। उसके हाथ में जाते ही बंदर उछल-कूद करने लगा। इसके बाद जो हुआ, वो दिल दहला देने वाला है। 
विज्ञापन
drunken man broken legs of monkey in mathura
घायल बंदर - फोटो : अमर उजाला
शराबी ने बंदर के गले में पड़ी रस्सी को पकड़कर कई बार जमीन पर पटका। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शराबी से बंदर को छुड़ाया। इस घटना में बंदर बुरी तरह जख्मी हो गया और उसके दोनों पैर टूट गए। गरीब मदारी बेजुबान बंदर को अस्पताल ले गया। 
drunken man broken legs of monkey in mathura
अस्पताल में बंदर को इलाज कराता मदारी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित मदारी का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। जबकि उसके बंदर के पैर टूट गए हैं। वहीं वन विभाग की टीम ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed