{"_id":"69fad6c10871d2310308efbe","slug":"dug-up-roads-turn-to-mud-after-rain-chaos-near-raja-mandi-station-2026-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: खोदकर छोड़ दीं सड़कें, सिल्ट भी बनी मुसीबत; जरा सी बारिश कर रही हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: खोदकर छोड़ दीं सड़कें, सिल्ट भी बनी मुसीबत; जरा सी बारिश कर रही हालत खराब
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 06 May 2026 11:20 AM IST
सार
मेट्रो और सीएम ग्रिड के अधूरे काम के चलते आगरा की कई सड़कों पर खुदाई के बाद हालात खराब हो गए हैं। बारिश के बाद दलदल बनने से खासकर राजामंडी स्टेशन के आसपास यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 6
आगरा स्मार्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा मेट्रो के जाम से परेशान लोगों की मुश्किलें सीएम ग्रिड के तहत खोदकर छोड़ी गई सड़कों ने और बढ़ा दी है। राजामंडी रेलवे स्टेशन पर छह माह से सड़क खुदी पड़ी है और मिट्टी के ढेर लगे हैं। वहीं मेट्रो के काम के कारण पड़ी मिट्टी मंगलवार की बारिश के कारण दलदल में बदल गई। इससे राजामंडी स्टेशन से आने-जाने वाले रेलयात्री परेशान हुए। सड़कों को खोदकर छोड़ने की समस्या तो थी ही, नगर निगम ने नालों की सफाई में निकाली सिल्ट भी सड़कों पर डाल दी। इससे फिसलन भरी राहों पर लोग निकले तो चोटिल हो गए।
आगरा नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों को मॉडल रोड बनाने के लिए खुदाई शुरू की, लेकिन छह माह से काम अधूरे हैं। ताजनगरी में डबल ट्री होटल के सामने आधा किमी लंबी सड़क बंद पड़ी है तो दिल्ली गेट से राजामंडी स्टेशन रोड पर काम अधूरा पड़ा है। दोनों ही जगह पर खोदी गई मिट्टी और भवन निर्माण सामग्री डिवाइडर से लेकर आधी सड़क पर पड़ी है। इसके आगे मेट्रो का काम चल रहा है, जिससे धूल-मिट्टी सड़क पर पड़ी है। मंगलवार सुबह हुई बारिश से राजामंडी स्टेशन के गेट पर दलदल हो गया। राजामंडी स्टेशन पर 30 से ज्यादा ट्रेनें रुकती हैं, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। यह सभी दलदल के कारण परेशान रहे।
Trending Videos
2 of 6
सड़क पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर सिल्ट बनी मुसीबत
नगर निगम ने उखर्रा रोड, शमशाबाद रोड, रामलीला मैदान, भावना एस्टेट रोड, पश्चिमपुरी-अमल गार्डन रोड पर नालों से सिल्ट निकालकर सड़क पर डाल दी है। आगरा किला के सामने रामलीला मैदान के गेट पर मंटोला नाले से निकाली गई सिल्ट का ऊंचा ढेर लगा हुआ है। जब तक यह सूखा, तब तक मंगलवार सुबह बारिश से आधी सिल्ट वापस नाले में चली गई। यही हाल उखर्रा रोड का रहा, जहां ओवरफ्लो कर रहे नाले की सिल्ट ने आधी सड़क घेर रखी है। भावना एस्टेट रोड पर कावेरी कौस्तुभ तक नाले से निकाली गई सिल्ट कई दिन बाद भी उठाई नहीं गई। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सड़क पर पड़ी सिल्ट
- फोटो : अमर उजाला
जल्द पूरे हों काम
पार्षद रवि माथुर ने कहा कि सीएम ग्रिड के काम जल्द पूरे किए जाएं। लोग परेशान हो रहे हैं। धूल के गुबार के साथ बारिश में कीचड़ से परेशानी हो रही है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए।
4 of 6
आगरा किले के पीछे पड़ी सिल्ट
- फोटो : अमर उजाला
पैदल निकल रहे यात्री
पार्षद संजय राय का कहना है कि राजामंडी स्टेशन से हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं। उनका निकलना मुश्किल हो गया है। खुदाई के कारण दिल्ली गेट से स्टेशन तक सामान लेकर पैदल ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का हाल
- फोटो : अमर उजाला
तुरंत उठवाई जाए सिल्ट
पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि नालों की सफाई के नाम पर अधिकारी बजट ठिकाने लगा रहे हैं। सिल्ट वापस नालों में ही जा रही है। सूखने के बाद तुरंत सिल्ट उठवाएं और तलीझाड़ सफाई कराएं तो ही फायदा होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।