{"_id":"6a17c7333ae5171a8b026841","slug":"eid-ul-adha-2026-muslims-perform-namaj-at-shahi-masjid-of-taj-mahal-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bakrid 2026: ताजमहल परिसर में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ, तीन घंटे पर्यटकों को मिला निशुल्क प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bakrid 2026: ताजमहल परिसर में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ, तीन घंटे पर्यटकों को मिला निशुल्क प्रवेश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 28 May 2026 10:10 AM IST
सार
ताजमहल की शाही मस्जिद में बकरीद पर मुस्लिम समाज ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। तीन घंटे के निशुल्क प्रवेश और सुहाने मौसम के कारण ताजमहल में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल की शाही मस्जिद में गुरुवार की सुबह बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। बकरीद पर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सुहाना मौसम और निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बकरीद के अवसर पर ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। ताजगंज और आसपास के नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था।
Trending Videos
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के साथ पहुंचे कई
नमाजियों ने पहले ताज का दीदार किया, फिर शाही मस्जिद में नमाज अदा की। खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके और देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सुबह सात से 10 बजे तक सभी देसी-विदेशी सैलानियों को स्मारक में निशुल्क प्रवेश मिला।

फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर
फतेहपुर सीकरी में बकरीद के मौके पर शाही जामा मस्जिद सहित कस्बा और देहात की मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा
बाह क्षेत्र में बकरीद के मौके पर ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद श्रद्धालुओं ने आपसी सौहार्द और फर्ज निभाने का संदेश देते हुए एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।