सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim Mahapanchayat Demands Declaration of Cow as National Animal Outside Eidgah in Agra On Bakrid

UP: बकरीद पर नमाज के बाद पहली बार हुआ ऐसा, मुस्लिम महापंचायत ने उठाई ऐसी मांग; जिसके लिए हिंदू कर रहे संघर्ष

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 28 May 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में बकरीद के मौके पर ईदगाह के बाहर मुस्लिम महापंचायत ने ‘गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने’ की मांग उठाकर अनोखी पहल की। कार्यकर्ताओं ने इसे भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश बताते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी।

Muslim Mahapanchayat Demands Declaration of Cow as National Animal Outside Eidgah in Agra On Bakrid
मुस्लिम महापंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बृहस्पतिवार को ईदगाह के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। ईद की नमाज संपन्न होने के बाद 'उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत' के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग की।
Trending Videos

 

महापंचायत के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर ले रखे थे, जिन पर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो' के नारे लिखे हुए थे। पदाधिकारियों का कहना था कि गाय देश की संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी सौहार्द का संदेश
मुस्लिम महापंचायत के सरपंच नदीम नूर और अमजल कुरैशी ने कहा कि ईद का त्योहार त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। हिंदू-मुस्लिम एकता और देश में सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने के लिए उन्होंने इस पवित्र मौके पर यह मांग उठाई है। यह प्रदर्शन ईदगाह से निकलते नमाजियों और राहगीरों के बीच भारी कौतूहल और चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed