सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mystery Deepens in Agra as Body of Unidentified Youth Found on Roadside Suspected Murder

UP: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 28 May 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के इरादतनगर क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Mystery Deepens in Agra as Body of Unidentified Youth Found on Roadside Suspected Murder
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के शमसाबाद ब्लॉक के थाना इरादतनगर क्षेत्र में इनायतपुर सड़वारा मोड़ के पास बृहस्पतिवार तड़के एक अज्ञात युवक का शव मिला। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही इरादतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस की प्राथमिक जांच और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के थानों को सूचित किया है। युवक के हुलिए और कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें साझा की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इरादतनगर थाना प्रभारी रामकुमार तोमर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ग्रामीणों से इनायतपुर सड़वारा मोड़ के पास अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध है और अंदेशा है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का सटीक पता चल सकेगा। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की मदद ली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed