फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें

Sat, 27 Jun 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 08:47 AM IST
सार

एटा के जलेसर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नया कंटेनर करंट के साथ धू-धू कर जल उठा। केबिन में फंसे दो चचेरे भाई करीब 20 मिनट तक चीखते रहे और मदद पहुंचने से पहले उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Electrocuted and Trapped: Two Cousins Burn Alive in a Container as Villagers Helplessly Hear Their Screams
कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस घर में नए वाहन के आने की खुशियां मनाई जा रहीं थीं। चार महीने बाद परिवार में विवाह समारोह होना था, वहां शुक्रवार शाम को नियति ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि पूरा गांव आंसुओं में डूब गया। जलेसर के मिसौली गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार दो सगे चचेरे भाइयों के लिए काल बन गया। आठ दिन पहले खरीदे गए कंटेनर में करंट दौड़ने से बंटी गौतम और उनके चचेरे भाई रमन की मौत हो गई। एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थियों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


घटना शाम करीब पांच बजे की है। गांव के रास्ते पर आम दिनों की तरह चहल-पहल थी। बंटी अपना नया कंटेनर लेकर गांव की ओर आ रहे थे। घर से महज 300 मीटर पहले अचानक गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की जद में आ गई। देखते ही देखते कंटेनर के टायरों से धुआं निकलने लगा और वह धू-धू कर जलने लगा। गाड़ी में करंट दौड़ता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मदद के लिए दौड़े लेकिन चारों तरफ फैले जानलेवा करंट के खौफ के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।



 
Electrocuted and Trapped: Two Cousins Burn Alive in a Container as Villagers Helplessly Hear Their Screams
कंटेनर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने तुरंत बिजली सप्लाई कटवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद फॉल्ट होने के कारण सप्लाई खुद-ब-खुद बंद हुई। सूचना मिलते ही एसडीएम पीयूष रावत और सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में राहत कार्य शुरू कर कंटेनर के केबिन में फंसे दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Electrocuted and Trapped: Two Cousins Burn Alive in a Container as Villagers Helplessly Hear Their Screams
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों ने बंटी और रमन को मृत घोषित कर दिया। मृतक रमन उर्फ छोटू की इसी साल अक्टूबर माह में शादी होनी थी। घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं, कपड़े और सगाई की बातें हो रही थीं, लेकिन इस भयावह हादसे ने पल भर में सब कुछ उजाड़ दिया। परिवार के दो चिराग एक साथ बुझने से कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के हर शख्स की आंखें नम हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Electrocuted and Trapped: Two Cousins Burn Alive in a Container as Villagers Helplessly Hear Their Screams
कंटेनर में बैठे थे, झुलस गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन पहले यहीं से गुजरा था कंटेनर
बंटी तीन दिन पहले भी गांव से कंटेनर लेकर आगरा गए थे। तब इसी लाइन के नीचे से कंटेनर सकुशल गुजर गया था। तीन दिनों में तार झूल गए या फिर कमानी में काम कराने के कारण कंटेनर की ऊंचाई बढ़ गई। बंटी को अंदाजा भी नहीं था कि बिजली के तार उसके और परिवार के लिए काल बन जाएंगे।

 
विज्ञापन
Electrocuted and Trapped: Two Cousins Burn Alive in a Container as Villagers Helplessly Hear Their Screams
पुलिसकर्मी पूछताछ करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये बोले अधिकारी
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आगरा के अस्पताल में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed