फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में 'सात समंदर पार' से आई दुल्हन: गोरी मैम को भाया आगरा का छोरा, इंग्लैंड से आकर गांव में रचाया ब्याह

Sun, 06 Nov 2022 04:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Nov 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
England girl got married with young man of Agra according to Hindu customs
पालेंद्र और हैना - फोटो : अमर उजाला

प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखतीं। ऐसी ही प्रेम कहानी है इंग्लैंड के मैनचेस्टर की रहने वाली हैना की है, जिनकी दोस्ती सोशल मीडिया पर आगरा के पालेंद्र सिंह से हुई, जो प्यार में बदल गई। हैना ने प्यार के लिए सात समंदर पार से आगरा आ गईं। यहां गांव में प्रेमी पालेंद्र से शादी कर ली। हैना पेशे से नर्स हैं। हिंदू संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। जब उनकी दोस्ती पालेंद्र से हुई तो दोनों सोशल मीडिया एप पर धार्मिक पाडकॉस्ट शेयर करते थे। 



पालेद्र सिंह आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान वह सोशल मीडिया पर अपने पाडकॉस्ट शेयर किया करता था। उसी दौरान मैनचेस्टर की हैना के संपर्क में आया। दोनों एक-दूसरे के धार्मिक विचारों से प्रभावित हुए। इसके बाद इंस्टाग्राम आईडी और टेलीग्राम की आईडी शेयर की और बात आगे बढ़ती चली गई।

England girl got married with young man of Agra according to Hindu customs
पालेंद्र और हैना - फोटो : अमर उजाला
पालेंद्र के मुताबिक तीन साल तक दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से बातें करते रहे। उनका प्यार और गहरा होता चला गया। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति और दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी करने का फैसला लिया। 


 
England girl got married with young man of Agra according to Hindu customs
पालेंद्र और हैना - फोटो : अमर उजाला
हैना और पालेद्र की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ बमरौली कटारा के गांव गाड़े का नगला स्थित श्री शक्ति मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर के महंत विवेकानंद गिरी नाथ ने दोनों को आशीर्वाद दिया। हैना हिंदी नहीं जानती। उन्होंने अंग्रेजी में हिंदू रीति-रिवाज को बारीकी से समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
England girl got married with young man of Agra according to Hindu customs
पालेंद्र और हैना - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन हैना ने बताया कि उसको भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाज बहुत अच्छे लगते हैं। वह उनसे प्रभावित है। कहा कि वह हिंदी सीखेंगी। पूरी तरह भारतीय परिवार के परिवेश में खुद को ढालने का प्रयास करेंगी। सातों जन्म तक अपने पति पालेंद्र का साथ निभाएंगी। 
विज्ञापन
England girl got married with young man of Agra according to Hindu customs
पालेंद्र और हैना - फोटो : अमर उजाला
पालेंद्र के परिवार में उनका बड़ा भाई, छोटी बहन और मां-बाप हैं। पिता किसान हैं। एक गृहिणी हैं। बड़ा भाई पोलैंड में नौकरी करता है। छोटी बहन अभी पढ़ रही है। हैना के साथ शादी के बाद पालेंद्र ने कहा कि उनके प्यार को सुखद मुकाम मिला है। वह बेहद खुश हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed