फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चंद्रयान-2' पर विराजमान होकर गिरिराज जी ने दिए दर्शन, इसरो को समर्पित किया 'छप्पन भोग'

Sat, 14 Sep 2019 09:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
famous Chhappan Bhog dedicated to ISRO for moon mission in mathura
छप्पन भोग में दिखी चंद्रयान की झलक, - फोटो : अमर उजाला
मथुरा का प्रसिद्ध 'छप्पन भोग' इस साल इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) को समर्पित किया गया। गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में 21 हजार किलो व्यंजनों के साथ अलौकिक छप्पन भोग लगाए गए, जिसमें इसरो के 'चंद्रयान-2' की झलक दिखाई दी। छप्पन भोग के दौरान गिरिराज सेवा समिति ने 'चंद्रयान-2' की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। 
famous Chhappan Bhog dedicated to ISRO for moon mission in mathura
छप्पन भोग दर्शन को उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को गिरिराज सेवा समिति द्वारा लगाए गए छप्पन भोग मेले में साधु संतों ने प्रसाद गृहण किया और दक्षिणा व दान किया। दोपहर को छप्पन भोग के दर्शनों को खोला गया तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन के लिए राहगीर व परिक्रमार्थी दर्शन कर खुद को धन्य मानते रहे। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने आरती उतारी।  
famous Chhappan Bhog dedicated to ISRO for moon mission in mathura
छप्पन भोग में दिखी चंद्रयान की झलक, - फोटो : अमर उजाला
छप्पन भोग के दर्शनों में चंद्रयान-2 की झलक दिखी। अंतरिक्ष विज्ञानी के. सिद्धार्थ छप्पन भोग दर्शन को पहुंचे। उन्होंने चंद्रयान पर विराज रहे प्रभु के दर्शन को इसरो के वैज्ञानिकों को ब्रज का समर्पण बताया। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने कहा कि इस दुर्लभ क्षण का हर कोई साक्षी बनने को आतुर है। प्रभु के प्रति सबका प्रेम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
famous Chhappan Bhog dedicated to ISRO for moon mission in mathura
गिरिराज सेवा समिति द्वारा आयोजित छप्पन भोग कार्यक्रम में गिरिराज जी की आरती करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
मुरारी अग्रवाल ने बताया कि इस बार देसी घी, मेवा व अन्य खाद्य पदार्थों वस्तुओं से 21,000 किलोग्राम 'प्रसादम' (प्रसाद) तैयार किया गया। लखनऊ, आगरा, हाथरस, इंदौर, रतलाम और मदुरै के रसोइयों ने छप्पन भोग को निर्मित किया। 
विज्ञापन
famous Chhappan Bhog dedicated to ISRO for moon mission in mathura
चंद्रयान-2 मिशन - फोटो : PTI
जस्टिस वीसी गुप्ता, जिला जज श्याम लाल सहित सैकड़ों अधिकारी दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। कहा कि देश ने चांद को छूकर इतिहास रचा है।  उन्होंने उम्मीद जताई कि हमारे वैज्ञानिक चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में सफल होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed