{"_id":"6a0002ee0f34cffada076112","slug":"farmer-brutally-murdered-in-agra-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: चाकू से गोद डाला शरीर, 10 फीट गहरे गड्ढे में दबी मिली लाश, जिस बेरहमी से किसान को मारा; कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चाकू से गोद डाला शरीर, 10 फीट गहरे गड्ढे में दबी मिली लाश, जिस बेरहमी से किसान को मारा; कांप गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 10 May 2026 09:33 AM IST
सार
पुलिस और ग्रामीण नहर और कुओं में किसान की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के चचिया ससुर रुकमान यादव और शालिग्राम यादव ने बताया कि वह नहर के किनारे खड़े थे। तभी पुलिस आई गांव के बाहर गंगाजल पाइपलाइन के पास मक्खियां भिनभिनातीं दिखीं। कुत्तों का झुंड भी मंडरा रहा था। जब यहां मिट्टी खोदकर देखा तो लोगों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
1 of 5
किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईंखेड़ा में शुक्रवार से लापता किसान अनीत उर्फ गणेशी (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 36 घंटे तक पुलिस खेतों, जंगलों और रास्तों में उसकी तलाश करती रही। किसान का शव गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे गंगाजल पाइपलाइन के नीचे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा मिला। मृतक के रिश्तेदार और पुलिस जैसे ही नहर किनारे पहुंची तो गंगाजल प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन लाइन से बदबू आ रही थी। मक्खियां और कुत्तों को देखकर लोगों को शक हुआ था।
2 of 5
गड्ढे में दबा मिला किसान का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन के मुताबिक गांव बाईंखेड़ा निवासी अनीत उर्फ गणेशी बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से खेत पर सोने के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पिंकी खेत पर मवेशियों को चारा डालने पहुंची तो वहां नहीं था। चारपाई से बिस्तर भी गायब था। उसने चारपाई हटाकर सफाई की तो नीचे खून फैला मिला। पास में खून से सने पत्थर पड़े थे।
3 of 5
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 200 मीटर दूर अनीत की बाइक मिली। इसकी जानकारी होते परिजन और गांव वाले सन्न रह गए। रास्ते में कई जगह खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने सर्विलांस टीम और खोजी कुत्ते की मदद ली। 36 घंटे तक पुलिस सिर्फ आशंकाओं में उलझी रही और ग्रामीण भी नहर और कुओं की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के चचिया ससुर रुकमान यादव और शालिग्राम यादव ने बताया कि वह नहर के किनारे खड़े थे। तभी पुलिस आई गांव के बाहर गंगाजल पाइपलाइन के पास मक्खियां भिनभिनातीं दिखीं। कुत्तों का झुंड भी मंडरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शक होने पर दोनों खुद मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में बिस्तर में लिपटा गणेशी का शव मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई। किसान के सिर, गले, नाभि और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान मिले। शव के पास बिस्तर में लिपटा हुआ खून से सना चाकू भी मिला।
विज्ञापन
5 of 5
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपराध निरीक्षक सचिन चावला ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब उसमें हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई सहित कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।