सब्सक्राइब करें

मथुरा: करंट लगाकर महिला की हत्या में पति के खिलाफ मुकदमा, चारपाई पर विद्युत तारों से बंधा मिला था शव

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Nov 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against husband for killing wife murder in mathura
स्मृति और उसका पति विपिन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बंद कमरे में मिले महिला के शव के मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को कस्बा मांट मूला में बंद कमरे में महिला स्मृति का शव कमरे में चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा हुआ मिला था। तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। शव क्षत-विक्षत हालत में था। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 



देर रात मृतका के पिता अरविंद कुमार निवासी फिरोजबाद ने थाना मांट में विपिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उसका दामाद आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। वह दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी पहले दर्ज करा चुके थे, जिसमें विपिन चार माह की जेल भी काट आया था लेकिन बाद में उसकी बेटी नहीं मानी और उसके साथ रहने के लिए चली गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

FIR filed against husband for killing wife murder in mathura
घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मांट मूला में ईदगाह रोड पर बंद कमरे में से दुर्गंध आ रही थी, तभी मोहल्ले के लोगों ने मांट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद कमरे का ताला तोड़ा तो चारपाई से बंधा महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका पति छह माह से इसी कमरे में रह रहे थे और आए दिन मारपीट होती रहती थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। 

FIR filed against husband for killing wife murder in mathura
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट देकर महिला की हत्या की गई है। शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी बिगाड़ा गया है। शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
FIR filed against husband for killing wife murder in mathura
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
महिला की टॉर्चर करने के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। जब पुलिस ने ताला तोड़ा था तो महिला का शव चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा हुआ मिला था, वहीं उसमें करंट भी प्रभावित हो रहा था। महिला की निर्मम हत्या के मामले में मांट पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच के लिए नमूने भी लिए हैं।
 
विज्ञापन
FIR filed against husband for killing wife murder in mathura
मृतका स्मृति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला स्मृति का पति विपिन हलवाई के साथ शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है। वह पहले वृंदावन में राधा निवास में रहता था। अब पिछले से छह से मांट में ही रह रहा था, लेकिन बीते चार दिनों से उसका कोई पता नहीं है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed