{"_id":"6a1c02c4e65e352d210f8c47","slug":"firozabad-child-murder-accused-planned-to-shoot-toddler-aarav-killed-him-by-throwing-him-on-road-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पहले तमंचे से आरव की हत्या करना चाहता था हैवान, ऐन वक्त पर इसलिए बदला प्लान; कातिल का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले तमंचे से आरव की हत्या करना चाहता था हैवान, ऐन वक्त पर इसलिए बदला प्लान; कातिल का चौंकाने वाला खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 31 May 2026 03:35 PM IST
सार
फिरोजाबाद में मासूम की हत्या करने वाले आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वो पहले तमंचे से आरव को मौत के घाट उतारने वाला था। लेकिन पकड़े जाने के डर से सड़क पर पटककर उसकी हत्या कर दी।
फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डालने वाले सनकी और शातिर हत्यारे विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अवस्था में उसे अभिरक्षा में लेकर तत्काल शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वारदात के महज छह घंटे के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद शुरुआती पूछताछ में एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है।
शातिर हत्यारे विराज ने मासूम आरव की जान लेने के लिए पहले तमंचे से गोली मारने की खौफनाक साजिश रची थी। वह अपने साथ अवैध तमंचा लोड करके ही बदायूं से शिकोहाबाद आया था।
2 of 12
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर के वक्त जब वह आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर सुनसान गली में ले गया, तो उसने पहले बच्चे को गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन दिन के उजाले में गोली की आवाज होने पर तुरंत पकड़े जाने के डर और ऐन वक्त पर प्लानिंग में आई अड़चन के कारण उसकी यह साजिश नाकाम हो गई। इसके बाद सड़क पर पटक-पटककर मार डाला था।
Trending Videos
3 of 12
मुठभेड़ के बाद जानकारी देती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग
दोपहर में वारदात को अंजाम देने के बाद जब पुलिस ने रात करीब 8:30 बजे के बाद भुड़ा भरतरा रोड पर घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख शातिर कातिल ने सरेंडर करने के बजाय उसी लोड तमंचे को निकाल लिया, जिससे उसने दोपहर में आरव की हत्या की साजिश रची थी। उसने उसी अवैध असलहे से पुलिस टीम पर सीधे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल के वार्ड में लगाने लगा नारे
हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने इमरजेंसी वार्ड में अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। अस्पताल के बेड पर लेटे-लेटे ही शातिर और सनकी हत्यारा विराज अचानक जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगाने लगा। कराहने और दर्द के बजाय अस्पताल परिसर में कातिल की इस अजीबोगरीब हरकत और चीख-पुकार को सुनकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और वहां मौजूद मरीजों के तीमारदार सन्न रह गए।
वार्ड में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अस्पताल के गाडों ने कड़ी मशक्कत के बाद सनकी हत्यारे को डांट-फटकार कर शांत कराया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके पैरों का उपचार शुरू किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।