सब्सक्राइब करें

UP: 'कातिल' विराज ने सुबह फोन कर रति की मां से ली थी ये जानकारी, आरव हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 31 May 2026 03:30 PM IST
सार

फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग गमगीन हो गए। घटना के बाद पिता और ससुराल पक्ष की बेरुखी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जबकि नानी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP Aarav Murder Case: Accused Viraj Called Rati’s Mother Hours Before Killing, Fresh Revelation Shocks Invest
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद में हुई सनसनीखेज वारदात में जहां एक तरफ पूरा इलाका दहल उठा और हर आंख नम हो गई, वहीं दूसरी तरफ खून के रिश्तों की असंवेदनशीलता भी सामने आई। डेढ़ साल के मासूम आरव की इतनी भीभत्स हत्या हो जाने के बाद भी उसके पिता सुमित कुमार और बदायूं निवासी अन्य ससुराल पक्ष के लोगों का दिल नहीं पसीजा।


आरव की नानी पिंकी देवी ने रोते हुए बताया कि उन्होंने वारदात के बाद बेटी रति के पति सुमित और उसके परिवार को फोन पर इस पूरी घटना की जानकारी दे दी थी। उन्हें चीख-चीखकर बताया गया कि उनके कलेजे के टुकड़े को तड़पा-तड़पाकर मार डाला गया है। इसके बावजूद देर शाम तक भी पिता सुमित या ससुराल का कोई भी सदस्य मासूम के शव को देखने या बिलखती मां को संभालने नहीं पहुंचा है। 
UP Aarav Murder Case: Accused Viraj Called Rati’s Mother Hours Before Killing, Fresh Revelation Shocks Invest
मासूम को सड़क पर पटकता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
सुबह फोन कर रति की मां से ली थी शिकोहाबाद जाने की जानकारी
आरव हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह पूरी वारदात अचानक आवेश में आकर नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत की गई थी। मृत बच्चे की नानी पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह आरोपी विराज ने उन्हें फोन किया था और बातचीत के दौरान बड़ी ही चालाकी से उनकी पूरी लोकेशन ले ली। 
Trending Videos
UP Aarav Murder Case: Accused Viraj Called Rati’s Mother Hours Before Killing, Fresh Revelation Shocks Invest
मुठभेड़ के बाद जानकारी देती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिंकी ने अनजाने में उसे बता दिया कि वे दोनों मां-बेटी आज कानूनी राय लेने के लिए शिकोहाबाद जा रही हैं। लोकेशन मिलते ही सिरफिरा विराज बदायूं से बस पकड़कर सीधे शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गया और पीछा करते हुए पुष्पलता के घर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Aarav Murder Case: Accused Viraj Called Rati’s Mother Hours Before Killing, Fresh Revelation Shocks Invest
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने यह भी जांच की कि बस से शिकोहाबाद आने के बाद हत्यारा वारदात को अंजाम देकर वहां से कैसे भागा। क्या भागने में उसकी किसी ने मदद की या वह किसी अन्य साधन से भागा। पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ने के लिए शिकोहाबाद बस स्टैंड, मुख्य चौराहों और यादव कॉलोनी के बाहर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे और बाद में आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
UP Aarav Murder Case: Accused Viraj Called Rati’s Mother Hours Before Killing, Fresh Revelation Shocks Invest
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में रति का खुलासा, पति सुमित भी तलाक को था राजी, मगर मांग रहा था बेटा 
फिरोजाबाद पुलिस की पूछताछ में मृत मासूम की मां रति देवी ने अपनी पारिवारिक स्थिति को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। रति ने बताया कि वह अपने पति सुमित से अलग होकर तलाक लेना चाहती थी। पति सुमित भी इस तलाक के फैसले पर पूरी तरह राजी था। मगर, तलाक की इस सहमति के बीच सबसे बड़ा विवाद मासूम बच्चे को लेकर अटका हुआ था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed