सब्सक्राइब करें

सनकी की क्रूरता: 34 सेकंड का वीडियो, 27 सेकंड तक पटकता रहा, 6वीं बार मौत की पुष्टि के लिए दो बार और पटका

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 31 May 2026 12:46 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम की हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हत्याकांड से जुड़ा 34 सेकंड का वीडियो सामने आया है। आरोपी 27 सेकंड तक मासूम को पटकता रहा। 6वीं बार मौत की पुष्टि के लिए दो बार और पटक दिया। लोग सीसीटीवी फुटेज देखते ही चीख पड़े। पुलिस भी फुटेज देखकर दंग रह गई।

विज्ञापन
firozabad murder case 34 second video accused innocent child Slammed onto road for 27 seconds
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के फिरोजाबाद जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। 


इस वीडियो में कैद हुई भीभत्सता (क्रूरता) इतनी खौफनाक है कि कमजोर दिल वाले लोग इसे देख भी नहीं सकते। वीडियो साफ गवाही दे रहा है कि कैसे एक सिरफिरा अपनी सनक के आगे अंधा होकर एक बेकसूर, असहाय बच्चे का बेरहमी से कत्ल कर देता है।

firozabad murder case 34 second video accused innocent child Slammed onto road for 27 seconds
मासूम को सड़क पर पटकता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
34 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोपहर के वक्त गली पूरी तरह सुनसान थी। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक मासूम आरव को छाती से चिपकाता हुए घर से बाहर लाता है। गली में कुछ दूर आगे बढ़ते ही उसके भीतर का शैतान जाग उठता है। वह अचानक बच्चे को उठाता है और पूरी ताकत से हवा में लहराते हुए नीचे कंक्रीट की पक्की सड़क पर पटक देता है।
Trending Videos
firozabad murder case 34 second video accused innocent child Slammed onto road for 27 seconds
मासूम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो की विभीषिका यहीं खत्म नहीं होती। पहली बार पटकने के बाद बच्चा दर्द से तड़पने लगता है, लेकिन कातिल का दिल नहीं पसीजता। वह अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए तड़पते हुए बच्चे को दोबारा उठाता है और फिर जमीन पर दे मारता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
firozabad murder case 34 second video accused innocent child Slammed onto road for 27 seconds
मासूम आरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि वह मासूम आरव को एक के बाद एक लगातार आठ बार पत्थरों और बोरियों की तरह सड़क पर पटकता है। 6वीं बार पटकने के बाद बच्चे के शरीर की हलचल बंद हो गई। 

 
विज्ञापन
firozabad murder case 34 second video accused innocent child Slammed onto road for 27 seconds
मासूम की हत्या के बाद बंद पड़ा घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगर, हत्यारे ने उसे दो बार और पटका ताकि मौत की पुष्टि हो सके। इसके बाद कातिल बेहद शातिर तरीके से शव को उठाता है और वापस छाती से चिपकाता हुए ले जाकर पुष्पलता के घर के मुख्य दरवाजे पर फेंककर आराम से फरार हो जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed