शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेने आए कई अभ्यर्थी परीक्षा निरस्त होने की सूचना के बाद निराश दिखे। परीक्षार्थियों ने इसे शासन-प्रशासन की नाकामी बताया। परीक्षार्थियों की माने तो लंबे समय से परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। ऐन वक्त परीक्षा निरस्त होने की घोषणा हतोत्साहित करने वाली है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में प्रतिभाग को दूर-दराज से आये अभ्यर्थियों ने पूरी तन्मयता से प्रथम पाली में परीक्षा दी। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा अच्छी हुई।वे सभी चेहरों पर मुस्कान लिये परीक्षा केंद्रों से बाहर आये। लेकिन परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिलते ही उनके चेहरों पर छाई मुस्कान चंद पलों में निराशा में बदल गई। लंबे समय से पात्रता परीक्षा की तैयारी में जुटे भावी शिक्षकों ने परीक्षा निरस्त किये जाने की घोषणा पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की। अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होना शासन-प्रशासन की बड़ी चूक है।इसका खामियाजा बेगुनाह अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है।कुछ अभ्यर्थी भविष्य में होने वाली परीक्षा के प्रति भी बेहद आशंकित नजर आये।
{"_id":"61a361eee48ae12af857c758","slug":"firozabad-tet-exam-postpond-candidates-unhappay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त: फिरोजाबाद में भावी शिक्षकों के चेहरों पर दिखे निराशा के भाव, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त: फिरोजाबाद में भावी शिक्षकों के चेहरों पर दिखे निराशा के भाव, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Nov 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त के बाद अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
सेंटर से बाहर निकलते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
इस बार टीईटी परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता की उम्मीद थी। लेकिन प्रथम पाली की परीक्षा के उपरांत जैसे ही यह पता चला कि परीक्षा निरस्त हो गई है। तथा अब दोबारा परीक्षा देनी होगी। तो मन खराब हो गया है। पादर्शिता व शुचिता के साथ परीक्षा कराने का काम शासन-प्रशासन का है।टेंशन हमें भुगतनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
सच्चाई व ईमानदारी के साथ परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों के साथ कुठाराघात हुआ है। इससे छात्र हतोत्साहित हुये हैं। तीन-चार माह से परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। सब मेहनत बेकार हो गई। अब दोबारा तैयारी करनी पड़ेगी। शालिनी सिंह शिकोहाबाद
केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
टीईटी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा कक्ष में बैठने तक बेहद सख्ती दिखती है। लेकिन परीक्षा लीक कराने अथवा करने वालों पर शासन-प्रशासन नकेल नहीं कस सका। सैंकडों-हजारों छात्र परीक्षा की तैयारी से लेकर केंद्रों तक पहुंचने के लिये पैसा खर्च करते हैं। अब दोबारा परीक्षा किस माहौल में होगी। इसकी चिंता सता रही है। सत्यप्रकाश शिकोहाबाद
विज्ञापन
केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कई केंद्रों पर करीब एक घंटे तक छात्र पेपर देते रहे। शिक्षा अधिकारियों के पास सूचना आई, इसके बाद उन्होंने सभी केंद्रों पर सूचना प्रेषित की।
आगरा: पार्टी के लिए महिला के साथ निकला था युवक, यमुना किनारे मिली लाश, हत्याकांड के सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
आगरा: पार्टी के लिए महिला के साथ निकला था युवक, यमुना किनारे मिली लाश, हत्याकांड के सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

कमेंट
कमेंट X