किरायेदार सुनील ने आठ साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने बच्ची को चिप्स लेने भेजा, फिर कमरे में बुलाकर गला काट दिया। शव को आटे के ड्रम में छिपाकर सुनील तलाश का नाटक करता रहा। पुलिस ने छत्तीस घंटे बाद उसके कमरे से शव बरामद किया। बालिका की हत्या के बाद से परिवार बेहाल है। मां का कहना है कि नवरात्र में देवी मां की पूजा-अर्चना चल रही है। मेरी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसकी जान ले ली। सुनील जब भी घर आता था, बेटियां उसे चाचा कहकर बुलाती थीं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो उसकी जान ले लेगा। नवरात्र में उसने नन्ही जान को छीन लिया। छोटी बहन भी बार-बार बड़ी बहन का नाम ले रही थी। उसे मां किसी तरह संभाल रही थी। पिता का कहना था कि अगर बदला लेना ही था तो उनसे लेता। बेटी ने क्या बिगाड़ा था।
गला काट शव आटे के ड्रम में छिपाया: मां बोलीं- नवरात्रि में छीन ली मेरी नन्ही जान, पिता ने कहा मुझसे लेता बदला
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:27 AM IST
सार
नवरात्र में एक बालिका की हत्या से परिवार बेहाल है। आरोपी सुनील ने उसे 50 रुपये देकर चिप्स मंगवाए। इसके बाद उसने बालिका की जान ले ली। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन