सब्सक्राइब करें

Agra: युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगा आरोपी का मोबाइल, सामने आई जिम ट्रेनर की सच्चाई

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Girl committed suicide police caught the accused's mobile in agra news
युवती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सदर क्षेत्र की युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी जिम ट्रेनर अंकित शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने युवती को मोबाइल पर मैसेज भेजकर दोस्ती की थी। वह फिट रहने के तरीके बताता था। 


विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा मोबाइल 

सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती सोमवार दोपहर को घर में फंदे पर लटकी मिली थी। परिजन को एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम संचालक के भाई अंकित शर्मा को ठहराया था। मामले में युवती के भाई ने थाना में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विवेचना की जा रही है। मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
Trending Videos
Girl committed suicide police caught the accused's mobile in agra news
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती के जिम जाने पर एक फार्म भरवाया गया था। फार्म पर युवती ने अपने नाम के साथ वजन और मोबाइल नंबर भी लिखा था। जिम में अपने भाई के साथ अंकित भी आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl committed suicide police caught the accused's mobile in agra news
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 युवती के जिम में जाने के कुछ दिन बाद ही अंकित उसके मोबाइल पर मैसेज करने लगा। गुड मार्निंग और गुड नाइट के मैसेज के बाद आरोपी फिट रहने के तरीके बताने वाले वीडियो शेयर करने लगा। 
Girl committed suicide police caught the accused's mobile in agra news
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
बाद में आरोपी वजन कम करने के तरीके बताने के लिए काल भी करने लगा और युवती उसके जाल में फंस गई। उसे बाद में पता चला कि अंकित के किसी और युवती से संबंध हैं। 
विज्ञापन
Girl committed suicide police caught the accused's mobile in agra news
मृतका के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार को मिले कड़ी सजा

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक इसी तरह युवतियों को जाल में फंसाता है। बाद में उनसे नाता तोड़ लेता है। बेटी के साथ भी ऐसा किया। बेटी यह बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने अपनी जान दे दी। उसे कड़ी सजा मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed