फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी: बरात की जगह घर से अर्थी निकली तो हर आंख हुई नम, होश खो बैठे पिता, रुला देंगी ये तस्वीरें

Thu, 21 Apr 2022 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 12:30 PM IST
सार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में बुधवार की दोपहर बोरिंग की मरम्मत के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। करंट लगने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन
Groom died before marriage in Manipuri
विलाप करते पिता व मृतक अनुराग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मौनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को गम में बदल दिया। जिस घर से बरात निकलनी थी, वहां से दूल्हे की अर्थी उठी, तो हर आंख छलक उठी। शादी को लेकर घर में गाए जा रहे मंगल गीत पलक झपकते ही मातम में तब्दील हो गए। रिश्तेदार व ग्रामीण दुखी परिवार को सांत्वना देने के अलावा कुछ भी नहीं कर सके। बता दें घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी प्रमोद यादव के 22 वर्षीय पुत्र अनुराग यादव की बरात बुधवार को जानी थी। जोर शोर से तैयारियां चल रहीं थीं, बरात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं। घर में महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थीं। अचानक एक हादसे ने शादी वाले घर का माहौल बदल दिया। अनुराग को करंट लगने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जैसे ही यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मंगलगीत चीख पुकार में बदल गए।
Groom died before marriage in Manipuri
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

परिजन अनुराग के शव को लेकर घर पहुंचे तो पिता प्रमोद होश खो बैठे। जिस बेटे की शादी को लेकर कुछ देर पहले तक वह उत्साहित थे अब उस बेटे की अर्थी को कंधा देना था। रिश्तेदार व ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। जवान बेटे को खोने के बाद प्रमोद की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। 

Groom died before marriage in Manipuri
घर में चल रहीं थीं शादी की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं होने वाली दुल्हन भी शादी को लेकर सपने संजोए हुए थी। गांव मधुपुरी में जब दूल्हे की मौत की खबर पहुंची तो हर कोई स्तब्ध रह गया। दुल्हन पक्ष की ओर से बरात की आवभगत की तैयारियां कर लीं गईं थीं। दुल्हन के हाथों में मेंहदी सजी थी, यहां भी मंगलगीत के साथ रस्मों को पूरा किया जा रहा था। अनुराग की मौत की खबर से दुल्हन के हाथ में सजी मेंहदी आंसुओं में धुल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Groom died before marriage in Manipuri
मंडप का सामान - फोटो : अमर उजाला
मृतक के परिजन व ग्रामीण विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में लाइन बेहद नीची है, यदि लाइन नीचे न होती तो हादसा नहीं होता। विभागीय लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
Groom died before marriage in Manipuri
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

अनुराग की मौत के बाद पिता प्रमोद मानो सुध बुध खो चुके हैं। एक साल पहले ही पत्नी गीता की मौत हुई थी। वहीं बुधवार को हादसे में अनुराग की मौत हो गई। घर में प्रमोद के अलावा पुत्र अनुज ही बचे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed