मैनपुरी के करहल में विजयदशमी के अवसर पर बुधवार की सुबह नौशाद नाम का युवक रामलीला मैदान के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होते ही तहसीलदार अभयराज पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। खुद को हनुमान भक्त बताने वाले नौशाद ने ऐसी शर्त रखी, जिससे अजीब स्थिति बन गई। उसने कहा कि जब तक हिंदू और मुस्लिम एक-दूसरे के गले नहीं मिलेंगे वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। नौशाद की शर्त को मानते हुए तहसीलदार ने हिंदू और मुस्लिम युवकों को बुलाकर गले मिलवाया। शर्त पूरी होने के बाद नौशाद टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया है कि नौशाद पहले भी टावर पर चढ़ चुका है।
टावर पर चढ़ा हनुमान भक्त नौशाद: हिंदू-मुस्लिम को गले मिलवाने की रखी शर्त, पूरी होने पर नीचे उतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन