{"_id":"5f8857868ebc3e9b977503e4","slug":"hathras-case-pfi-worker-atikurrahman-accused-of-muzaffarnagar-riots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंसा फैलाने की साजिश में गिरफ्तार अतीकुर्रहमान को लेकर बड़ा खुलासा, मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा फैलाने की साजिश में गिरफ्तार अतीकुर्रहमान को लेकर बड़ा खुलासा, मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आरोपियों को ले जाती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाथरस कांड के बाद हिंसा भड़काने की साजिश के आरोप में पकड़े गए युवकों को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इनमें एक आरोपी अतीकुर्ररहमान मुजफ्फरनगर में दंगा फैलाने का आरोपी है। मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच की जांच में उसका नाम प्रकाश में आया था। तभी से उसकी तलाश थी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने उसकी गिरफ्तार के बाद मथुरा जेल में बी-वारंट दाखिल किया है। पुलिस के अनुसार अतीकुर्ररहमान का पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का सदस्य है।
2 of 6
आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पांच अक्तूबर को स्विफ्ट कार में हाथरस जा रहे चार युवकों को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा से पकड़ा गया था। इनमें अतीकुर्रहमान निवासी मुजफ्फरनगर, आलम निवासी रामपुर, सिद्दीक निवासी केरल, मसूद निवासी बहराइच शामिल है। पुलिस का दावा है कि इन चारों के संबंध सदस्य पीएफआई/सीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया/कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) हैं। ये चारों हाथरस कांड के बाद विदेशी फंडिंग से हिंसा भड़काने की साजिश रच रहे थे।
3 of 6
आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच में जुटी मथुरा क्राइम ब्रांच को पता लगा है कि अतीकुर्रहमान वर्ष 2019 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी है। उसने वहां भी दंगाइयों के साथ मिलकर माहौल खराब किया था। अतीकुर्रहमान ने पर्दे के पीछे रहकर पीएफआई के माध्यम से दंगा फैलाने का षड्यंत्र रचा था। शुरुआत में मुजफ्फरनगर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई। मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस के पास से यह मुकदमा जांच के लिए क्राइम ब्रांच को चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच की जांच में अतीकुर्रहमान का नाम प्रकाश में आया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। क्राइम ब्रांच उसे तलाश रही थी। मथुरा में अतीकुर्रहमान सहित चार युवकों के पकड़े जाने की जानकारी मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच हो हुई तो उसे वहां जाने के लिए बी-वारंट की कार्यवाही शुरू की। तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर की क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी निरीक्षक राजेंद्र यादव ने मथुरा जेल में बी-वारंट दाखिल किया है।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी अतीकुर्रहमान
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी ने बताया कि अतीकुर्रहमान पीएफआई का सदस्य है और उसने मुजफ्फरनगर में वर्ष 2019 में दंगे भड़काने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शुरुआत में उसका नाम सामने नहीं आया था, जब नाम प्रकाश में आया तो वह फरार हो चुका था। हमने मथुरा जेल में बी वारंट दाखिल किया है। उधर, विदेशी फंडिंग के मामले में चारों से ईडी ने भी पूछताछ की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।