फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चुनावी मौसम में गेहूं काटने के बाद अब हेमा मालिनी ने खेत में चलाया ट्रैक्टर

Sun, 07 Apr 2019 01:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Mathura
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Mathura Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini drive tractor in the farm after harvesting wheat crop photos viral
ट्रैक्टर पर बैठीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
चुनावी मौसम में गेहूं काटने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्रैक्टर की स्टीयरिंग संभाली। गुरुवार को उन्होंने आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। हेमा मालिनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
Hema Malini drive tractor in the farm after harvesting wheat crop photos viral
खेत में टैक्टर चलातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी के गेहूं काटने के बाद अब ट्रैक्टर चलाने के फोटो भी सोशल मीडिया पर छा गए। इन फोटो में हेमा मालिनी आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं। ट्रैक्टर में मशीन भी लगी हुई है।  
Hema Malini drive tractor in the farm after harvesting wheat crop photos viral
खेत में टैक्टर चलातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी मांट क्षेत्र के एक गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। चुनाव अभियान के दौरान हेमा आलू के खेत में गईं, जहां एक किसान ट्रैक्टर चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini drive tractor in the farm after harvesting wheat crop photos viral
खेत में टैक्टर चलातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी खेत में जुट गए। हेमा मालिनी ट्रैक्टर पर चढ़ गईं और चालक की सीट पर बैठकर उसकी स्टीयरिंग संभाल ली। उन्होंने कुछ दूर तक ट्रैक्टर भी चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर चलाते हुए हेमा मालिनी के फोटो खींचे और वीडियो भी बना। 
विज्ञापन
Hema Malini drive tractor in the farm after harvesting wheat crop photos viral
खेत में पड़े आलू उठातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद हेमा मालिनी ने अपने हाथों से खेत से आलू भी निकाले। इस दौरान उन्होंने किसानों से आलू की फसल के बारे में जानकारी ली।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed