फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब टूटी सड़क पर पैदल चलीं सांसद हेमा मालिनी, महापौर से बोलीं- गड्ढों को तो भरवा दीजिए

Mon, 14 Oct 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hema Malini held padyatra for swachh bharat mission in mathura
टूटी सड़क पर पैदल चलीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न आयोजनों में जुटी भाजपा ने रविवार को महानगर में पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा में शामिल होकर सांसद हेमा मालिनी ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान टूटी सड़क देख उन्होंने महापौर से कहा कि सड़कों के गड्ढे तो भरवा दीजिए।
Hema Malini held padyatra for swachh bharat mission in mathura
पदयात्री करतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा की शुरुआत दीनदयाल पार्क से हुई। यहां सांसद हेमा मालिनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपने घर के आसपास, प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों के आसपास और अपने शहर की साफ-सफाई का ध्यान रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
Hema Malini held padyatra for swachh bharat mission in mathura
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा के दौरान हेमा मालिनी ने टूटी सड़क पर जहां-तहां कचरे का ढेर लगा देखा। उन्होंने महापौर मुकेश आर्यबन्धु से कहा कि सड़कों के गड्ढे तो भरवाकर कूड़ा-कचरा तो साफ करा दीजिए। इस मौके पर राज्यमंत्री स्तर रविकांत गर्ग, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पराशर समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini held padyatra for swachh bharat mission in mathura
पदयात्रा में शामिल हेमा मालिनी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व शनिवार को सांसद हेमा मालिनी ने कोसीकलां में पदयात्रा कर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर स्वच्छ भारत बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Hema Malini held padyatra for swachh bharat mission in mathura
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का हमारे स्वास्थ्य और वातावरण पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed