फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शरद पूर्णिमा पर धवल चांदनी में नहाया 'संगमरमरी हुस्न', सैलानी बोले- वाह ताज

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
taj mahal moon night view on sharad purnima agra news
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर चांद की दूधिया रोशनी में जब संगमरमरी ताजमहल दमकता नजर आया तो सैलानियों को लगा मानो धरती पर जन्नत उतर आई। सैलानियों को धवल चांदनी में नहाया ताज अद्भुत नजर आया। रविवार की रात 8.30 से 12 बजे तक आठ ग्रुप में सैलानी दूधिया रोशनी में ताज की एक झलक पाने को बेताब दिखे। आधा घंटे का समय उन्हें बेहद कम लगा। सभी आठ ग्रुपों में 399 सैलानियों ने ताज को रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से निहारा।
taj mahal moon night view on sharad purnima agra news
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी सबसे ज्यादा होती है। संगमरमरी ताज इस चांदनी में दमकता है, जिसका इंतजार साल भर पर्यटकों को रहता है। ताज केदीवानों को शरद पूर्णिमा पर जब एएसआई का नाइटव्यू का टिकट नहीं मिल पाया तो उन्होंने दक्षिणी गेट पर मौजूद होटलों की छत से ताज को निहारा। दक्षिणी गेट से सटे होटलों ने शरद पूर्णिमा के लिए विशेष पैकेज भी बनाए थे।
taj mahal moon night view on sharad purnima agra news
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
न केवल रात, बल्कि दिन में भी सैलानियों पर ताज का जादू चला। रविवार को ताजमहल के टिकट काउंटरों से 29,124 टिकट बिके। ऑन लाइन और अन्य स्मारकों से टिकटों की बिक्री जोड़ लें तो रविवार को ताज पर 40 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे तक पर्यटकों की कतार रही। सबसे ज्यादा दिक्कतें टिकट खरीदने में हुई, जहां काउंटर कम होने से लोगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। यही हाल टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahal moon night view on sharad purnima agra news
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर टिकट के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भारी भीड़ के कारण ताजमहल के पश्चिमी गेट पर वाहनों की पार्किंग श्मशान घाट चौराहे तक हुई। दोपहर में अमरूद टीला पार्किंग फुल हो गई, जिससे बसों को सड़क के दोनों किनारों पर खड़ा किया गया। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण बैटरी बसें श्मशान घाट चौराहे से ही पर्यटकों को ताज के नीम तिराहे तक ले गईं।
विज्ञापन
taj mahal moon night view on sharad purnima agra news
ताजमहल का नाइट व्यू - फोटो : अमर उजाला
एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमुशद्दीन ने बताया कि हमारे साथ जर्मन पर्यटकों का ग्रुप था, जो नाइटव्यू का टिकट नहीं पा सके, लेकिन उन्होंने होटल की छत से ताज को देखा है। नाइटव्यू के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। सैलानियों को मायूस होना पड़ता है। होटल संचालक संदीप अरोरा ने बताया कि हमने होटल की छत पर शरद पूर्णिमा के लिए विशेष तैयारी की थी। देर रात तक पर्यटकों ने ताज को देखा। सैलानियों का मन नहीं भरा। लोगों में क्रेज है। अंदर पर्यटकों की संख्या को 400 से 800 करनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed