सब्सक्राइब करें

Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'राधा' बन कान्हा संग रचाया महारास, बंशी की धुन पर गूंजी पायल की झनकार

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Nov 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini performs Maharas in Jawahar Bagh mathura
हेमा मालिनी ने महारास की प्रस्तुति दी - फोटो : अमर उजाला

बंशी की धुन और पायल की झंकार से मथुरा का जवाहर बाग बुधवार रात को झंकृत हो उठा। मौका था ब्रज रस उत्सव का, जिसमें मथुरा की सांसद एवं मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने राधा बनकर महारास रचाया। जिस जवाहर बाग में कभी हिंसा की आग भड़की उठी थी, वहां भक्ति और प्रेमरस बरसा। जवाहर बाग का पत्ता-पत्ता इसका साक्षी बना। द्वापरकालीन राधा-कृष्ण की अद्भुत लीला को जीवंत होता देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। ऐसा लग रहा था मानो यमुना के तट पर सोलह शृंगार किए राधारानी के प्रिय रास बिहारी ने जैसे ही कदम रखा, वैसे ही उनकी प्रियतमा की पायल से स्वत: ही झनकार होने लगी। गोपियों के कदम थिरकने लगे। 



चांदनी रात में सांसद हेमा मालिनी ने जब सजधज कर महारास को साकार किया तो दर्शक श्रद्धा से ओत-प्रोत हो गए। भले ही बुधवार को मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम के साक्षी नहीं बन सके लेकिन उन्होंने जाने से पहले हेमा मालिनी को शुभकामनाएं दीं।

Trending Videos
Hema Malini performs Maharas in Jawahar Bagh mathura
हेमा मालिनी ने दी महारास की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पूर्व मंगलवार को बारिश के चलते स्थगित हुए महारास की प्रस्तुति सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को दी। रात करीब सवा सात बजे जैसे ही महारास प्रारंभ हुआ, गीत संगीत की स्वर लहरियों में जवाहर बाग गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini performs Maharas in Jawahar Bagh mathura
महारास देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक - फोटो : अमर उजाला
हर किसी की नजर महारास पर टिक गईं। प्रस्तुति जैसे-जैसे आगे बढ़ी, दर्शक भाव-विभोर होकर उसमें खोते चले गए। जवाहर बाग में बिखरी इस अदभुत छटा दर्शकों के दिलो दिमाग पर उतरती गई। 

Hema Malini performs Maharas in Jawahar Bagh mathura
हेमा मालिनी ने महारास की प्रस्तुति दी - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण के इस अद्भुत महारास की प्रस्तुति देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। महारास की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों बजाकर और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
Hema Malini performs Maharas in Jawahar Bagh mathura
हेमा मालिनी ने दी महारास की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
राधा स्वरूप में सजीं हेमा मालिनी के साथ मंच पर थिरकते कलाकारों ने सबका मनमोह लिया। जब तब महारास का कार्यक्रम चला, कोई अपनी कुर्सी से उठा नहीं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed