सब्सक्राइब करें

दिव्यांगों के साथ मजाक: सांसद हेमा मालिनी ने बिना हवा के ही बांट दीं ट्राईसाइकिलें, हाथ में आ गए पुर्जे

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Hema Malini tricycles distributed to the Divyangs without air in the tires in Mathura
ट्राईसाइकिल पर बैठते ही हाथ में आ गया हैंडल - फोटो : अमर उजाला

कुदरत ने जिनके साथ अन्याय किया, मथुरा के अधिकारियों ने उनके साथ मजाक कर डाला। राजीव भवन में शनिवार को दिव्यांगजनों को सांसद हेमा मालिनी और विधायक पूरन प्रकाश ने ट्राईसाइकिल बांटीं। इस दौरान कई दिव्यांगों को पहियों में बिना हवा के ही ट्राईसाइकिलें सौंपी दीं गईं। यह देख कई दिव्यांगजनों को रोना तक आ गया। उन्हें धक्का लगवाना पड़ा, तब दुकान पर जाकर टायरों में हवा डलवाई। इतना ही नहीं किसी ट्राईसाइकिल का हैंडल निकल गया तो किसी की चेन उतर गई। 



दिव्यांगजन शक्ति विभाग की ओर से 75 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल बांटी गईं। इसमें विभाग की घोर लापरवाही बरती गईं। एक दिन पहले इन ट्राईसाइकिल को चेक तक नहीं किया। जैसे ही यह ट्राईसाइकिल बांटी जाने लगीं, उनमें से अधिकांश की हवा निकलने लगी, कुछ के हैंडल निकल कर हाथ में आ गए। ऐसे में दिव्यांगजन उन्हें कैसे ले जाते ?  

Trending Videos
Hema Malini tricycles distributed to the Divyangs without air in the tires in Mathura
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
सांसद और विधायक ने विभाग की जिम्मेदार अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य से इसे दुरुस्त करने को कहा। कुछ दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल को लौटा दिया। कुछ किसी तरह ट्राईसाइकिल को दुकान तक ले गए और हवा डलवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini tricycles distributed to the Divyangs without air in the tires in Mathura
ट्राईसाइकिल के पहियों में नहीं थी हवा - फोटो : अमर उजाला
जिला दिव्यांगजन विभाग के प्रभारी अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य ने बताया कि जिन ट्राईसाइकिल में कमियां हैं उन्हें संबंधित फर्म के पास भेज रहे हैं। कुछ ट्राईसाइकिल उतारते समय भी ढीली हो जाती हैं, जिन्हें बाद में कसा जा सकता है।
Hema Malini tricycles distributed to the Divyangs without air in the tires in Mathura
सांसद हेमा मालिनी, अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम में आई सांसद हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या कंगना रनौत मथुरा से चुनाव लड़ेंगी, इस पर सांसद ने कहा कि यह तो भगवान जानता है। लार्ड कृष्णा जो करेंगे, सही ही करेंगे। मथुरा के लोगों को भी चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Hema Malini tricycles distributed to the Divyangs without air in the tires in Mathura
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कंगना के चुनाव लड़ने की अटकलों को पत्रकारों के मन की उपज बताते हुए कहा कि कल फिर राखी सांवत को लड़ाने के लिए नाम चला दोगे। बता दें कि हेमा मालिनी लगातार दूसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed