फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बिना अनुमति के हिन्दू जागरण मंच ने निकाली शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

Mon, 25 Jun 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 25 Jun 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch Shivaji yatra stopped by police in agra
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार को हिन्दु साम्राज्य दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा निकाल रहे हिन्दु जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। जिससे माहौल गर्मा गया। यात्रा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों से झड़प हो गई। 

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

Hindu Jagran Manch Shivaji yatra stopped by police in agra
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के आला अधिकारियों और एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया की बीच वार्ता के बाद यात्रा का रूट बदलने पर समझौता हुआ। उसके बाद प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी। 

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

Hindu Jagran Manch Shivaji yatra stopped by police in agra
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम करीब 4.30 बजे शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया था। शोभायात्रा का उद्घाटन एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया को करना था। तय समय पर कार्यकर्ता शिवाजी महाराज और भारत माता की सवारी लेकर नूरी गेट स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

Hindu Jagran Manch Shivaji yatra stopped by police in agra
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अनुमति पत्र दिखाने को कहा कि कार्यकर्ताओं के पास अनुमति पत्र नहीं था तो पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। इससे वहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प होने लगी तो वहां एडीएम सिटी केपी सिंह, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह भी पहुंच गए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: बिना अनुमति के निकाली जा रही शिवाजी की शोभायात्रा, पुलिस ने रोका तो माहौल गर्माया

Hindu Jagran Manch Shivaji yatra stopped by police in agra
शिवाजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी ने कहा कि आपके पास अनुमति नहीं है लिहाजा यात्रा नहीं निकालने देंगे। दूसरा जिस रूट से यात्रा निकाली जा रही है, वहां से यात्रा निकालने पर विवाद की आशंका है। विवाद हुआ तो शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। लेकिन कार्यकर्ता यात्रा निकालने पर अड़े रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed