{"_id":"620ba446d892c153d64242da","slug":"home-minister-amit-shah-targets-akhilesh-yadav-and-samajwadi-party-in-mainpuri-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: मैनपुरी में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा- पहले और दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: मैनपुरी में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा- पहले और दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 06:45 PM IST
सार
मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू की सरकार परिवार के लिए चलती थी। सपा सरकार में एक जाति विशेष का काम होता था।
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी में गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इन दो चरणों में भाजपा सरकार की नींव डालने का काम किया है। अब मैनपुरी को इस नींव पर तीन सौ पार का विशाल महल बनाकर खड़ा करना है। उन्होंने मंगलवार को शहर के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मैनपुरी को मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि और महाराजा तेजसिंह की कर्मभूमि बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि बुआ और भतीजा का सरकारों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में सातवें स्थान पर थी। उन्होंने आगामी पांच साल में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नंबर वन बनाने का वादा किया। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में दस लाख करोड़ का उद्योग लगाकर रोजगार देने का काम करेगी।
कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए गृहमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाई, तीन तलाक को खत्म किया तो अखिलेश ने विरोध किया। क्योंकि वह वोट बैंक से डरते थे, लेकिन हम वोट बैंक से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा था 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक कंकड़ भी नहीं चला। उन्होंने कहा कि अखिलेश किसे डराने का काम करते हैं, यहां कोई डरने वाला नहीं है।
2 of 5
मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश बाबू कहते हैं कि क्या परिवर्तन हुआ है, लेकिन जो पीला चश्मा लगाए होता है उसे सब पीला ही नजर आता है। कोरोना से बचाव के लिए जब मोदी जी वैक्सीन लाए तो अखिलेश कहते थे ये मोदी वैक्सीन ये मत लगवाना। बाद में अखिलेश ने भी डरकर वैक्सीन लगवा ली। उन्होंने संकल्प पत्र में किए गए वादे दोहराते हुए दूसरी बार जनता से भापजा और योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील की। अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मंच पर मैनपुरी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह, भोगांव से प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
3 of 5
मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश नेपाल में बेच देते थे अनाज
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना काल में दो साल तक मोदी सरकार ने निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार दो बार राशन दे रही है। एक बार मोदी जी निशुल्क राशन दे रहे हैं तो वहीं योगी सरकार राशन के साथ ही निशुल्क तेल, नमक और दाल भी दे रही है। लेकिन सपा सरकार में जो राशन केंद्र से आता था उसे अखिलेश नेपाल में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैनपुरी में गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कराए गए कार्य भी गिनाए
जनसभा को संबोधित करने आए गृह मंत्री अमित शाह ने मैनपुरी में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने का काम जल्द शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र, सड़कें, ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई। वहीं किसानों को सम्मान निधि देकर लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि दस मार्च को परिणाम आएगा और 20 मार्च को होली पर घर-घर भाजपा निश्शुल्क गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का काम करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
जब तारीख भूले गृहमंत्री
मैनपुरी जनसभा को संबोधित करने आए गृह मंत्री अमित शाह अपने संबोधन के दौरान तारीख ही भूल गए। उन्होंने कहा कि आज 16 फरवरी है और रविदास जयंती है। इसलिए मैं संत रविदास जी को नमन करता हूं। जबकि मंगलवार को 15 फरवरी ही थी। संबोधन के बीच में कई बार गृह मंत्री को गुस्सा भी आया। दरअसल जनता के बीच शामिल कुछ युवा बार-बार खड़े होकर भाजपा की तख्तियां और योगी व मोदी के कट आउट लहरा रहे थे। गृहमंत्री ने मंच से ही उन्हें कई बार तल्ख लहजे में नीचे बैठने के लिए कहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।