सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वह 25.65 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन उनके पास न तो कोई कार है और न ही सोना-चांदी है। वहीं पत्नी डिंपल यादव के पास पौने तीन किलो सोने के साथ ही मोती और हीरे भी हैं। यह ब्योरा अखिलेश यादव ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में दिया है। बता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सपा मुखिया का हलफनामा: 25.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक अखिलेश और डिंपल के पास नहीं है कार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:46 PM IST
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें उन्होंने शपथ पत्र देकर अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है।
विज्ञापन