अक्षय नवमी पर शुक्रवार को मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। परिक्रमार्थियों ने अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग पर देरशाम तक मानव श्रृंखला नहीं टूटी।
{"_id":"618e525f49e56d492a6bf300","slug":"huge-crowd-of-devotees-gathered-for-panchkoshi-mathura-parikrama-on-akshay-navami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय नवमी: पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा भक्तों का रेला, मथुरा के चारों ओर बनी मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय नवमी: पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा भक्तों का रेला, मथुरा के चारों ओर बनी मानव श्रृंखला
Fri, 12 Nov 2021 05:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की परिक्रमा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं को गंदगी, कीचड़ और कंकड़ पर से होकर गुजरना पड़ा। शहर के अंदर और बाहर की कॉलोनियों से लोग परिक्रमा में शामिल हुए। डैंपियर नगर में राजकीय संग्रहालय के निकट, ब्रज नगर से रेलवे लाइन तक, गोविंद नगर, कंकाली टीला, आकाशवाणी से गऊघाट तक कीचड़, गंदगी आदि देखी गई।
मथुरा की परिक्रमा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी तीन वन और मथुरा की परिक्रमा लगाई। जगह-जगह गन्ना, मूली, गाजर आदि खाने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर मेले जैसा नजारा रहा। समाजसेवियों ने प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी मान्यता है कि अक्षय नवमी पर वृंदावन, मथुरा और गरुण गोविंद (तीन वन) की 18 कोसीय परिक्रमा करने से भक्त को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना के साथ भक्त परिक्रमा के लिए निकल पड़े। परिक्रमार्थियों में क्या बच्चे-बूढ़े और जवान सभी का उत्साह देखने लायक था। पूरा परिक्रमा मार्ग हरिनाम संकीर्तन और राधे-राधे के स्वरों से गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन
मथुरा की परिक्रमा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
महापौर ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
मथुरा की परिक्रमा में दिक्कतों को जानने के लिए खुद महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु पहुंचे। बिड़ला मंदिर, भूतेश्वर और डैंपियर नगर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था देखी। कमियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा में मोबाइल टॉयलेट की कमी खली। दोपहर इसकी जानकारी नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा को हुई तो उन्होंने आनन-फानन परिक्रमा में चार मोबाइल टॉयलेट लगवाए।
मथुरा की परिक्रमा में दिक्कतों को जानने के लिए खुद महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु पहुंचे। बिड़ला मंदिर, भूतेश्वर और डैंपियर नगर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था देखी। कमियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा में मोबाइल टॉयलेट की कमी खली। दोपहर इसकी जानकारी नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा को हुई तो उन्होंने आनन-फानन परिक्रमा में चार मोबाइल टॉयलेट लगवाए।