सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वृंदावन में आस्था का जनसैलाब: बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, कोविड प्रोटोकॉल की उड़ीं धज्जियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in vrindavan one day before guru purnima
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में गुरु पूर्णिमा से एक दिन पहले शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के आसपास के सभी रास्तों में इस कदर भीड़ थी कि चलना दूभर हो गया। लंबी लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार के बाद ठाकुरजी के दर्शन नसीब हुए। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गईं। कई लोग बिना मास्क के दिखे। मंदिर परिसर में भी नियम टूटते रहे। 



भीड़ को देखते हुए बाहरी वाहनों को वृंदावन में प्रवेश नहीं करने दिया गया। गुरु पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 23 से 25 जुलाई तक वृंदावन में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शे चलते रहेंगे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

Trending Videos
huge crowd of devotees gathered in vrindavan one day before guru purnima
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस बार गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा प्रतिबंधित होने के कारण श्रद्धालुओं का दबाव अब वृंदावन में नजर आ रहा है। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में लोग श्रीबांकेबिहारी की नगरी में ठाकुरजी के दर्शन और गुरु पूजन के लिए आ गए हैं। इसका असर शुक्रवार को बिहारीजी मंदिर के आसपास के चौराहा और मंदिर को जाने वाले मार्गों पर साफ दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in vrindavan one day before guru purnima
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन सुबह से ही लग गई। भक्त अधिक संख्या में होने के कारण दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था में परिवर्तन किया। इससे मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर मारामारी मची रही। 
huge crowd of devotees gathered in vrindavan one day before guru purnima
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आए अधिकांश लोग कोविड से बचाव को लेकर लापरवाह नजर आए। उचित दूरी का पालन तो इस स्थिति में संभव भी नहीं था। यहां तक कि मंदिर परिसर में भी निर्धारित संख्या से कई गुना ज्यादा संख्या की मौजूदगी रही। गुरु पूर्णिमा को स्थिति गंभीर होने के आसार हैं।
विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered in vrindavan one day before guru purnima
पागल बाबा मंदिर के पास लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने शहर में जाम न लगे, इसके लिए एंट्री प्वाइंट पर ही वाहनों को रोक दिया था। हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को बाहर ही पार्क कराया गया। जबकि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट विद्यापीठ चौराहा पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed