{"_id":"61a4617161aa2045160388c1","slug":"hundreds-of-bighas-of-crops-submerged-due-to-chambal-canal-break-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खेतों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जनपद के पिनाहट और फतेहपुर सीकरी में सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पिनाहट के देवगढ़ रामनगर पुलिया के पास रविवार रात चंबल नहर कट गई, जिससे सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। खेतों में किसानों ने हाल ही में गेंहू, सरसों और आलू की फसल बोई है। पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई है। नहर कटने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एफएस ब्रांच नहर से निकली हंसपुरा देवनारी-बदनपुर माइनर सफाई न होने के कारण उफना गई। इस कारण 12 से अधिक किसानों की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
Trending Videos
2 of 5
नहर कटने से खेतों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बाह और पिनाहट में राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह चंबल डाल सिंचाई परियोजना के तहत किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। रविवार देर रात को देवगढ़ रामनगर पुलिया के पास चंबल नदी कट गई, जिससे आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों में भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नहर किनारे खड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को सोमवार सुबह नहर कटने की जानकारी हुई। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नहर को ठीक कराया गया। किसान गौरव शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है।
4 of 5
किसान गौरव शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
गौरव ने कहा कि बीते वर्ष भी यहां पर दो बार नहर कटी थी। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया। नतीजा फिर नहर कट गई और खेतों में पानी भर गया। कई किसानों ने कर्ज लेकर फसलें बोई हैं, लेकिन पानी भरने से बर्बाद हो गईं। प्रशासन को नुकसान का मुआवजा दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
फतेहपुर सीकरी में माइनर उफनाने से खेतों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में एफएस ब्रांच नहर से हंसपुरा गांव से देवनारी बदनपुर-दूरा तक माइनर शाखा निकली है, जिसकी सफाई अभी तक नहीं हुई है। इस कारण शनिवार को बदनपुर-दूरा के बीच माइनर उफना गई। माइनर उफनाने से कई किसानों की फसलें डूब गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X