कछुआ दिवस पर रविवार को जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के तालाब में कछुओं के शिकार की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तालाब में कछुओं को पकड़ने के लिए जाल डाले जाने की सूचना पर टीम भागकर पहुंची। जाल और शिकारी तो नहीं मिले, लेकिन मौके पर एक मृत कछुआ मिला। सामाजिक वानकी रेंज जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के तालाब में जाल डालकर दो दर्जन कछुओं को पकड़ने की सोशल मीडिया पर सूचना वायरल होने से वन विभाग में रविवार को दिन भर हड़कंप मचा रहा। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने कुछ लोगों से तालाब से कछुओं को पकड़ते देखा। हालांकि गांववालों के पहुंचने पर वे लोग कछुए लेकर भाग निकले। सूचना पर फतेहाबाद के एसडीओ केएन सुधीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एक कछुआ मृत मिला। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया। वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों से घटना की बावत जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आगरा: रैपुरा दीक्षित के तालाब में कछुओं के शिकार की सूचना से खलबली, एक मरा मिला, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 May 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन