फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में पत्नी का दबाया गला फिर खिलाई नींद की गोलियां, जाम की वजह से ऐसे बची महिला की जान

Sun, 08 Nov 2020 09:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Nov 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Husband attempted to murder wife in car police arrested in agra
पति ने की पत्नी की हत्या करने की कोशिश - फोटो : amar ujala

ग्वालियर निवासी रूबी कुशवाहा को पति मान सिंह ने अधिवक्ता से बातचीत के बहाने कार में ले जाकर हत्या का प्रयास किया। अपने तीन साथियों की मदद से कार में ही गला घोंटने की कोशिश की। नींद की गोलियां भी खिला दीं। इसके बाद मरा समझकर आगरा ठिकाने लगाने ले आया। सदर के प्रतापपुरा चौराहे पर जाम में कार फंसने पर पत्नी को होश आ गया। वह कार से उतर गई। लोगों की मदद से पुलिस बुला ली और आरोपी पति को पकड़वा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। 

Husband attempted to murder wife in car police arrested in agra
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala

ग्वालियर में सिकंदरपुर स्थित कंपू निवासी रूबी कुशवाहा की शादी दस साल पहले मान सिंह कुशवाहा के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और एक बेटा है। रूबी ने पुलिस को बताया कि पांच साल से पति से विवाद चल रहा है। वह अलग रह रही है। एक मुकदमा पति और उसके घरवालों के खिलाफ दर्ज करा रखा है। केस के सिलसिले में अक्सर अधिवक्ता के पास जाती रहती हैं। 

Husband attempted to murder wife in car police arrested in agra
इसी कार में किया गया था हत्या का प्रयास - फोटो : amar ujala

शुक्रवार को मान सिंह ने फोन किया। कहा कि अधिवक्ता के पास चलना है। दोनों आपस में केस खत्म करने को लेकर बात करेंगे। इस पर रूबी तैयार हो गई। ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर के पास पति ने बुलाया। यहां मान सिंह तवेरा गाड़ी लेकर पहुंचा। उसे बैठा लिया। रास्ते में विजय नामक युवक को और बैठा लिया। उसके पूछने पर कहा कि रास्ते में उतर जाएगा। एक युवक कार में पीछे की सीट पर छिपकर बैठा था। रास्ते में वह भी बाहर आ गया। चौथा साथी भी बैठ गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband attempted to murder wife in car police arrested in agra
आरोपी पति - फोटो : amar ujala

इसके बाद विजय गाड़ी चलाने लगा। पति ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटना शुरू कर दिया। इससे रूबी की चीख भी नहीं निकल पाई। बाकी दोनों ने उसके पैर और हाथ पकड़ लिए। विजय गाड़ी चलाता रहा। कार की पिछली सीट पर नीचे लिटा कर जान से मारने की कोशिश करने लगे। मगर, रूबी अपना बचाव कर रही थी। यह देखकर मान सिंह ने उसे नींद की कई गोली खिला दीं। इससे उसको होश नहीं रहा। होश आया तो कार जाम में रुकी हुई थी। रूबी कार से कूद गई। इसके बाद राहगीरों की मदद से पति को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Husband attempted to murder wife in car police arrested in agra
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala

पति लगाना चाहता था ठिकाने
रूबी ने पुलिस को बताया कि वह पूरी तरह से बेहोश नहीं हुई थी। मगर, पति उसे मरा समझ रहा था। इस पर विजय ने पति से पूछा कि कहां फेंककर आएंगे। मान सिंह ने कहा कि वह जाएगा। इसे दूसरे जिले में फेंककर आएगा, जिससे पहचान नहीं हो पाएगी। बाकी तीनों को कार से उतार दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed