{"_id":"61dacf1db88af20b67798f9c","slug":"husband-kills-wife-for-not-giving-birth-to-son-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: चार बेटियों को जन्मा...तीन मर गईं, बेटा न होने पर पत्नी की ले ली जान, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: चार बेटियों को जन्मा...तीन मर गईं, बेटा न होने पर पत्नी की ले ली जान, आरोपी पति गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खौफनाक सच्चाई सामने आई। हत्यारोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी को पुत्र प्राप्ति नहीं हो रही थी, जिससे वह उसको नापसंद करता था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।
गांव उधन्नपुर में शनिवार को महिला सुषमा (28) का खून से लथपथ शव घर से 100 मीटर दूरी पर एक खेत के समीप पड़ा मिला था। पुलिस ने उसके पति गीतम सिंह को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान मौके से एक शर्ट बरामद हुई, जिस पर खून लगा था। इस शर्ट से पति की खौफनाक करतूत का राजफाश हो गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया।
2 of 5
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि महिला सुषमा की हत्या उसके पति गीतम ने की थी। घटनास्थल पर एक शर्ट बरामद हुई, जिस पर खून लगा था। यह शर्ट आरोपी की थी। इस पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई।
3 of 5
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गीतम ने पत्नी की करना कबूल लिया। उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की थी कि उसे पुत्र नहीं हो रहा था। महिला ने चार पुत्रियों को जन्म दिया, जिनमें से तीन की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में यह भी पता चला है कि हत्यारोपी गीतम के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसका पत्नी विरोध करती थी। इसी कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने लोहे के तार को हथियार बनाया और उसी तार से गला रेता। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। घर से सौ मीटर दूर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।