पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पति को मारा, बाथरूम में गड्ढा खोदा, शव पर नमक डाला, 400 में खरीदा मलबा, 500 में बनवाया फर्श; कत्ल की कहानी

Sun, 05 Jul 2026 11:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 05 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

आगरा के सुरेंद्र हत्याकांड में पत्नी रूबी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।  सुरेंद्र की हत्या का प्लान कई महीने पहले बना लिया था। लाश को बाथरूम में गाड़ने के बाद उस पर फर्श कराने के लिए महिला ने 400 रुपये में मलबा खरीदा था। इसके अलावा 500 रुपये में मजदूरों से फर्श बनवाया था।

विज्ञापन
Husband murder in Agra Bought debris for 400 floor laid for 500 rupees and personally hauled debris in buckets
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सुरेंद्र की हत्या में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रूबी पति की हरकतों से आजिज आ गई थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह हत्या के लिए काफी दिन से योजना बना रही थी। पति ने कुछ दिन पहले डिलीवरी बॉय का काम छोड़ दिया था। शराब पीकर घर में लड़ाई करना रोज का काम था।


खुद कोई मदद नहीं करता था और जो रुपये वह कमाती थी, उन्हें भी शराब के लिए मांगता था। रुपये नहीं देने पर पिटाई करता था। कुछ दिनों से उसने बेटियों के साथ भी दुर्व्यवहार शुरू कर दिया था। उसने रोज-रोज की कलह को जड़ से खत्म करने की साजिश रचना शुरू कर दिया था।

Husband murder in Agra Bought debris for 400 floor laid for 500 rupees and personally hauled debris in buckets
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिल्मों और वेब सीरीज देख कर हत्या का प्लान बनाया था। रूबी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के घर में निर्माण कार्य हो रहा था। उसने वहां मलबा डालने आए ट्राली वाले से आधी ट्राली मलबा मंगा लिया था। वह घर के बाहर ही मलबा छोड़ गया। उसने पहले फावड़े से बाथरूम का फर्श खोदा। 
Husband murder in Agra Bought debris for 400 floor laid for 500 rupees and personally hauled debris in buckets
जांच टीम को मिली सुरेंद्र की रुद्राक्ष की माला और कड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव गलाने के लिए नमक भी डाला
गड्ढा करने के बाद घसीटते हुए पति की लाश को बाथरूम में लेकर आई। शव को गड्ढे में डाला और गलाने के लिए घर में रखा नमक भी डाल दिया। बाहर से बाल्टी में भरकर मलबा अंदर लाकर बाथरूम में डाला। इसके बाद धुरमुठ मांग कर मलबे को समतल कर दिया। बाथरूम में शौचालय की सीट पहले एक फीट ऊंची थी। मलबा डालने के बाद पूरी जमीन को एक लेबल में किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murder in Agra Bought debris for 400 floor laid for 500 rupees and personally hauled debris in buckets
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
500 रुपये में एक घंटे में बाथरूम में बनाया फर्श
खुद जाकर सीमेंट की बोरी, चंबल और बालू खरीदे। पड़ोसी की मदद से एक लेबर से बात की। 19 मई को लेबर अपने एक साथी के साथ आया और 500 रुपये लेकर एक घंटे में बाथरूम का फर्श बना दिया।

 
विज्ञापन
Husband murder in Agra Bought debris for 400 floor laid for 500 rupees and personally hauled debris in buckets
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में रूबी ने बताया कि घर के पड़ोस में काम चल रहा था। यह समय उसको सही लगा। 17 मई की रात को पति बाजार से मीट लेकर आए। घर पर ही शराब पी और मीट खाया। इस दौरान भी पति गाली-गलौज कर रहे थे। पति को मीठा पसंद था। उनके मीट खाने के बाद उसने खीर बनाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed