पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में मारा गया एक और पति: 'सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ, रूबी ने अकेले ही किया था ये काम

Sun, 05 Jul 2026 08:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 05 Jul 2026 08:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में फर्श के नीचे दबा दिया। पत्नी ने अकेले ही पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, यहां से आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया। जांच के लिए डीएनए का नमूना भेजा गया है।

विज्ञापन
Husband murder in Agra Wife hatched plot to murder her husband all by herself sent to jail
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या और शव को दफनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रूबी ने अकेले ही यह साजिश रची थी। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने पति के अत्याचारों से परेशान होकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पति की हरकतों से आजिज आकर रूबी ने उसे ठिकाने लगाने के लिए फिल्म और वेब सीरीज देखकर हत्या का प्लान तैयार किया था।


सिकंदरा के रेणुका धाम निवासी सुरेंद्र शर्मा (44) 18 मई से लापता थे। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। भाई अनिल शर्मा को मां के पेंशन खाते से रुपये निकालने का पता चला था। इसके बाद उन्होंने भाई की पत्नी रूबी से बात की थी। डर के कारण पत्नी ने शुक्रवार सुबह अनिल को पति को मारकर बाथरूम में दफनाने की जानकारी दी थी। 


 
Husband murder in Agra Wife hatched plot to murder her husband all by herself sent to jail
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सूचना पर पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया और शव बरामद किया। रूबी को हिरासत में लिया गया। शनिवार को उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और वहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 

 
Husband murder in Agra Wife hatched plot to murder her husband all by herself sent to jail
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। घटना के दिन मृतक की लोकेशन भी केस डायरी में दर्ज की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murder in Agra Wife hatched plot to murder her husband all by herself sent to jail
आरोपी पत्नी रूबी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ
पुलिस हिरासत में रूबी रात भर सिसकती रही। पुलिस से बात करते हुए उसने बताया कि पति ने इस कदर परेशान कर दिया कि उसे पति के साथ रहने से जेल जाना ज्यादा ठीक लग रहा था। उसने सोचा था कि अगर बच जाएगी तो बेटियों की ठीक से परवरिश करेगी। उसे जेल जाने का अफसोस नहीं है पर बेटियों की चिंता है। 
 
विज्ञापन
Husband murder in Agra Wife hatched plot to murder her husband all by herself sent to jail
सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों से सामना हुआ तो रोने के अलावा कुछ नहीं बोल सकीं। बेटियों का कहना था कि पिता कुछ दिन से नौकरी नहीं होने के कारण अवसाद में थे। मां को उनकी हत्या नहीं करनी चाहिए थी। बेटियां अभी मृतक के बड़े भाई के घर पर ही हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed