फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल की चौखट पर धरना: रूठी पत्नी को मनाने के लिए 31 घंटे बैठा रहा पति, नहीं खुला दरवाजा

Mon, 24 May 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 May 2021 12:38 AM IST
सार

युवती शादी की पहली सालगिरह पर ससुराल से मायके आ गई थी। इसके बाद वापस पति के पास नहीं गई। दोनों की शादी को छह साल हो गए हैं। इस दौरान पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया है। अब पति जानना चाहता है कि आखिरकार पत्नी ने ऐसा क्यों किया ?  

विज्ञापन
husband sitting at protest outsie in-laws house for wife in agra
ससुराल के बाहर बैठा अविनाश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

शादी की पहली सालगिरह पर ससुराल से मायके आई पत्नी वापस नहीं आई तो बात करने के लिए पति अजमेर से आगरा आ गया। मगर, ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। पत्नी भी बहाने से रिश्तेदार के घर चली गई। इस पर पति ससुराल के गेट पर 31 घंटे धरने पर बैठा रहा। मगर, पत्नी नहीं आई। आखिर में वो रविवार शाम चार बजे वापस चला गया। मामला आगरा का है। अजमेर (राजस्थान) के वैशाली नगर के रहने वाले अविनाश वर्मा की शादी दो मई 2015 को सुलहकुल नगर की रहने वाली युवती से हुई है। अविनाश एकाउंटेंट थे। पिता सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार हैं। अविनाश के मुताबिक, शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ब्यूटी पार्लर जाने की कहकर घर से निकल गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई। उसने पत्नी को फोन किया। वह कुछ देर में लौटने की कहती रही। कई घंटे बाद पता चला कि वह बहाने से मायके चली गई है। 

husband sitting at protest outsie in-laws house for wife in agra
- फोटो : अमर उजाला

अविनाश पत्नी को लेने ससुराल आया। ससुराल वालों ने आश्वासन दिया कि तीन दिन बाद उसे भेज देंगे। वह ससुराल वालों की बात पर भरोसा करके चला आया। कुछ दिन बाद अविनाश के घर अजमेर पुलिस पहुंची। तब उन्हें पता चला कि पत्नी ने उत्पीड़न की शिकायत महिला आयोग में की है। पति के खिलाफ जांच के निर्देश अजमेर पुलिस को दिए गए हैं। अविनाश ने अजमेर न्यायालय में पत्नी के खिलाफ सेक्शन नौ में वाद दायर कर दिया।

husband sitting at protest outsie in-laws house for wife in agra
ससुराल के बाहर बैठा अविनाश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने अविनाश के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसके खिलाफ भरण-पोषण का वाद दायर किया गया। अविनाश को माता-पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया। उसकी नौकरी छूट गई। पत्नी फोन पर बात करती है। मगर, घर आने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband sitting at protest outsie in-laws house for wife in agra
ससुराल के बाहर खड़ा अविनाश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
अविनाश शनिवार सुबह नौ बजे आगरा आया था। उसका कहना था कि वह पत्नी से पूछना चाहता था कि वह साथ रहना चाहती है या फिर अलग होना चाहती है। मगर, अविनाश के आने पर पत्नी रिश्तेदार के यहां चली गई। फोन करने पर भी नहीं आई। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। रात में अविनाश ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गया। पूरी रात वहीं काटी। रविवार को भी घर के बाहर ही बैठा रहा। शाम तकरीबन चार बजे अपने घर वापस चला गया। 
विज्ञापन
husband sitting at protest outsie in-laws house for wife in agra
ससुराल के बाहर बैठा अविनाश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ अविनाश को ससुराल वाले घर में नहीं घुसने दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर मोहल्ले के एक परिवार ने उसे कुर्सी दी। रात में सोने के लिए पलंग भी दिया। लोग खाना भी देने की कह रहे थे। मगर, अविनाश ने खाना ऑनलाइन कंपनी से मंगा लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed