पश्चिम से चली धूल भरी हवा के कारण रविवार को आगरा की हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंच गई। ताजनगरी की हवा में रविवार को आठ गुना ज्यादा धूल कण रहे। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे धूल कणों की मात्रा सबसे ज्यादा 500 के खतरनाक स्तर को भी पार कर गई। सामान्य से 8 गुना ज्यादा धूल कण होने के कारण महज 500 मीटर दूर से भी ताजमहल बेहद हल्का और धुंधला नजर आया। रविवार को आगरा देश का 5वां प्रदूषित शहर रहा, जबकि एक दिन पहले शनिवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 44 रहा था जो बेहद अच्छी श्रेणी में था। रविवार को न केवल वायु गुणवत्ता में बदलाव आया, बल्कि मौसम भी बदला-बदला रहा। शनिवार को तेज धूप रही तो रविवार को उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल दिखे।
{"_id":"60aa9d38bb21463d3550891c","slug":"agra-up-air-pollution-level-news-agra-air-quality-index-aqi-reached-a-poor-level","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी की बिगड़ी आबोहवा: देश का 5वां प्रदूषित शहर रहा आगरा, धुंध में 'गायब' हुआ ताजमहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी की बिगड़ी आबोहवा: देश का 5वां प्रदूषित शहर रहा आगरा, धुंध में 'गायब' हुआ ताजमहल
Mon, 24 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 May 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
रविवार दोपहर 12 बजे इतनी धुंध थी कि ताजमहल 500 मीटर से स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह 11:30 बजे ताज कॉरिडोर स्थित व्यू प्वाइंट से ताजमहल धुंध में दिखाई नहीं दिया।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को उत्तर पश्चिमी दिशा से चली धूल भरी हवाओं के कारण वायुमंडल में धूल ही धूल छा गई। ताज हेरिटेज कॉरिडोर पर बनाए गए ताज व्यू प्वाइंट से ताजमहल का दीदार नहीं हो पाया। ताज व्यू प्वाइंट-2 पर जाने पर ताज धुंधला सा नजर आया। धूल कणों के कारण हाइवे पर भी दृश्यता कम रही। सुबह 8 बजे तक दृश्यता ठीक रही, पर 9 बजे के बाद ही धूल कणों की मात्रा में अप्रत्याशित उछाल आने लगा।
हाइवे पर छाई धुंध: यह तस्वीर सुबह साढ़े 10 बजे की है
- फोटो : अमर उजाला
500 के पार पहुंच गए पीएम-2.5 कण
आसमान में छाए धूल कणों की मात्रा दिन भर 500 से ज्यादा रही। पीएम-2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की अधिकतम मात्रा दिन में 8 घंटे तक बनी रही, जबकि न्यूनतम मात्रा भी 350 तक रही जो सामान्य से 6 गुना तक ज्यादा है। आगरा में दिसंबर और जनवरी के महीने में घने कोहरे को छोड़कर किसी दिन धूल कणों की मात्रा 500 के पार नहीं पहुंची है। यह पहला मौका है, जब मई में आगरा की वायु गुणवत्ता में महज 24 घंटे के अंदर इतना बड़ा बदलाव आया हो। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 44 थी तो रविवार को यह 254 पर पहुंच गई।
देश का पांचवां प्रदूषित शहर
शहर - एक्यूआई
भिवाड़ी 342
चरखी दादरी 273
फरीदाबाद 271
धौरहरा 257
आगरा 254

शहर में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा पारा, दोपहर में छाए बादल
रविवार को न केवल वायु गुणवत्ता में बदलाव आया, बल्कि मौसम भी बदला बदला रहा। शनिवार को तेज धूप रही तो रविवार को उमस बढ़ गई। हालांकि तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हाईवे पर छाई धुंध: यह तस्वीर सुबह 10 बजे की है
- फोटो : अमर उजाला
दिन भर धूल भरी हवा के चलने के कारण धूल बनी रही तो बादलों की लुकाछिपी भी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। दिन में पारा इस सप्ताह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान के आगे बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग सोमवार शाम को इसका पूर्वानुमान जारी करेगा।